फाइल फोटो
- पोलैंड के कुबोट-मेटकोवस्की ने पेस-बोपन्ना को 6-4, 7-6 से हराया
- पूरे मुकाबले में दौरान जरा भी लय में नहीं दिखे पेस-बोपन्ना
- अटलांटा ओलिंपिक में टेनिस सिंगल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं पेस
रियो ओलिंपिक खेलों में भारत को शनिवार को उस समय करारा झटका लगा, जब टेनिस के पुरुष डबल्स मुकाबले में उसकी पदक की दावेदार मानी जा रही जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा. पुरुष डबल्स के संघर्षपूर्ण मुकाबले में लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना को पोलैंड के लुकाज कुबोट और मार्सिन मेटकोवस्की की जोड़ी के हाथों 4-6, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा.
भारतीय जोड़ी पूरे समय मैच में लय में नजर नहीं आई. यही कारण है कि पहले सेट में उसे 4-6 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. दूसरे सेट में भी जबर्दस्त मुकाबला हुआ और एक समय दोनों जोड़ियां 3-3 की बराबरी पर थीं. बाद में दोनों जोड़ियां 4-4 की बराबरी पर आ गईं. इस नाजुक अवसर पर पोलिश जोड़ी ने अपने खेल के स्तर को ऊपर उठाया और टाइब्रेकर में दूसरा सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया.
गौरतलब है कि लिएंडर इससे पहले अटलांटा ओलिंपिक में देश के लिए ब्रांज मेडल जीता था. पेस का यह सातवां ओलिंपिक था लेकिन उन्हें इस बार निराशा हाथ लगी. रोहन बोपन्ना के साथ उनकी जोड़ी लय में नहीं दिखी और सीधे सेट में मुकाबला हार गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलंपिक, लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना, टेनिस, Rio Olympics 2016, Rio Games, Leander Paes, Rohan Bopanna, Tennis