दीपिका कुमारी की फाइल फोटो
रियो डि जिनेरियो:
रियो में बुधवार में भारतीय दल की शुरुआत मायूसी भरी रही. पिस्टल शूटर जीतू राय और प्रकाश नंजप्पा का हारना भारतीय खेल प्रेमियों के लिए मायूस करने वाला रहा. हालांकि रियो के ही एक दूसरे मैदान पर तीरंदाजों के निशाने अचूक लगते रहे. शुरुआत बोम्बायला देवी ने की और फिर पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 दीपिका कुमारी ने शानदार निशाना लगाकर भारतीय उम्मीदों को जिंदा किए रखा.
तीरंदाजी टीम के कोच धर्मेंद तिवारी कहते हैं, 'इन खिलाड़ियों में खुन्नस है. टीम प्रतियोगिता में हार के बाद खिलाड़ी खुद ही बात कर रहे हैं कि सब कुछ अच्छा होने के बावजूद उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुसार नहीं रहा और टीम इवेंट में वे मेडल हासिल करने से चूक गए. शायद इसलिए ये खिलाड़ी अपनी पिछली हार की टीस को नए मुकाबलों में जीत हासिल कर भरना चाहती हैं.' इस बाते कहते हुए कोच बताते हैं उनकी अपनी टीम से उम्मीद बढ़ गई है.
तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कहते हैं कि उनकी टीम ने बहुत मेहनत की है और उनके तीनों ही खिलाड़ी खिलाड़ियों- दीपिका, बोम्बायला और अतानु ने अब तक ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. वह मानते हैं कि आगे के मुकाबले और भी कठिन होंगे, लेकिन उन्हें अपने तीरंदाजों पर पूरा भरोसा है.
कुछ ही घंटों के बाद ये पता चल जाएगा कि गुरुवार को भी भारत पदकों की रेस में शामिल हो पाएगा या नहीं और जाहिर तौर पर इन सब के लिए फैन्स की नजर भारतीय तीरंदाजों पर रहेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक 2016, तीरंदाजी, दीपिका कुमारी, बोम्बायला देवी, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Archery, Deepika Kumari, Bombayla Devi