विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2016

रियो ओलिंपिक : इंचियोन एशियाड की गोल्‍ड मेडलिस्‍ट सीमा पूनिया क्वालिफाइंग दौर से बाहर...

रियो ओलिंपिक : इंचियोन एशियाड की गोल्‍ड मेडलिस्‍ट सीमा पूनिया क्वालिफाइंग दौर से बाहर...
  • महिला डिस्‍कस थ्रो में 20वें स्‍थान पर रहीं सीमा
  • इंचियोन का 62. 62 मीटर का प्रदर्शन दोहरा नहीं सकीं
  • रियो ओलिंपिक में सर्वश्रेष्‍ठ थ्रो 57.58 मीटर का फेंका
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो: एथलेटिक्स में भारत का खराब प्रदर्शन बदस्तूर जारी रहा और आज महिला डिस्‍कस थ्रो में सीमा पूनिया ग्रुप बी में क्वालिफाइंग दौर में 20वें स्थान पर रहकर रियो ओलिंपिक से बाहर हो गईं जिन्‍होंने कठिन परिस्थितियों में 57.58 मीटर का थ्रो फेंका.

इंचियोन एशियाई खेलों की गोल्‍ड मेडलिस्‍ट सीमा 62.62 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी नहीं दोहरा सकीं. उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 57.58 मीटर था जो उन्‍होंने पहले प्रयास में फेंका. इससे पहले भारी बारिश के कारण खेल देर से शुरू हुआ और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी इसका असर पड़ा. अगले प्रयास में उन्‍होंने फाउल किया और तीसरे तथा आखिरी प्रयास में 56.78 मीटर का थ्रो फेंका. वह ग्रुप बी में नौवें और कुल 20वें स्थान पर रहीं.

क्यूबा की येमी पेरेज ने 65.38 मीटर के थ्रो के साथ ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया. चीन की सू शिन्युए 65.14 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. लंदन ओलिंपिक की गोल्‍ड मेडलिस्‍ट क्रोएशिया की सैंड्रा पेरकोविच तीसरे स्थान पर रहीं.

ओलिंपिक से पहले अमेरिका और रूस में अभ्‍यास करने वाली सीमा एथेंस ओलिंपिक 2004 और लंदन ओलिंपिक 2012 में भी क्वालिफाइंग दौर से ही बाहर हो गई थीं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, सीमा पूनिया, डिस्‍कस थ्रो, बाहर, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Seema Punia, Women's Discus Throw, Crashes Out
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com