जिनेदिन जिदान की फाइल फोटो.
मेड्रिड:
रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान का कहना है कि टीम के फारवर्ड गारेथ बेल ने अभ्यास शुरू कर दिया है और वह चोट से अच्छी तरह से उबर रहे हैं. समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बाएं पैर की चोट से उबर रहे बेल तीन जून को चैम्पियंस लीग में जुवेंतस के खिलाफ फाइनल में रियल के लिए खेल सकते हैं. जिदान ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस बात पर जोर दिया कि यह समय चैम्पियंस लीग फाइनल के बारे में बात करने का नहीं है.
उन्होंने कहा कि सेल्टा वीगो के खिलाफ होने वाले मैच में बेल की अनुपस्थिति से यह साबित नहीं होता कि वह अपनी चोट से ठीक तौर पर नहीं उबर रहे हैं और न ही यह चीज जुवेंतस के खिलाफ फाइनल में उनकी अनुपस्थिति को सुनिश्चित करती है.
जिदान ने कहा, "बेल अब बहुत बेहतर हैं और मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन टीम के साथ नहीं."
कोच ने कहा, "हम उनके स्वास्थ्य में सुधार की खबर से खुश हैं. लेकिन, हम केवल अगले मैच के बारे में सोच रहे हैं और वह (बेल) वीगो नहीं आ रहे हैं."
वर्तमान में स्पेनिश लीग सूची में रियल 87 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं