रानी रामपाल भारतीय महिला टीम में फॉरवर्ड की हैसियत से खेलती हैं (फाइल फोटो)
- 12 जून से शुरू होगा भारतीय टीम का दौरा
- इस दौरान टीम स्पेन के खिलाफ पांच मैच खेलेगी
- गोलकीपर सविता होंगी टीम की उपकप्तान
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
इस माह होने वाले स्पेन दौरे के लिए हॉकी इंडिया (एचआई) ने 20 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में कप्तान के रूप में रानी रामपाल की वापसी हुई है, वहीं दिग्गज गोलकीपर सविता को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. महिला हॉकी वर्ल्डकप के आयोजन से पहले यह दौरा भारतीय टीम को एक अच्छा अनुभव देगा। 12 जून से शुरू होने वाले इस दौरे में भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ पांच मैच खेलेगी. भारतीय महिला टीम के कोच पद पर एक बार फिर वापसी करने वाले मुख्य कोच शुअर्ड मरेन का कहना है, "इस टूर्नामेंट में महिला खिलाड़ियों के पास लंदन वर्ल्डकप से पहले अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मौका होगा. यह टूर्नामेंट हमें हमारे खेल में सुधार के लिए विश्व कप और एशियाई खेलों से पहले आखिरी मौका होगा."
हरेंद्र सिंह भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच बने, मॉरिन को महिला टीम की कमान
स्पेन दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम के चयन के बारे में मरेन ने कहा, "इस दौरे पर हम खिलाड़ियों के बीच काफी अदला-बदली करेंगे, क्योंकि हमें अच्छे मैचों की जरूरत है. इससे खिलाड़ी स्वयं को ताजा-तरीन भी महसूस करेंगी."
वीडियो: महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल से खास बातचीत
भारतीय महिला टीम इस प्रकार है...
गोलकीपर : सविता (उप-कप्तान) और स्वाति. डिफेंडर : सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, सुमन देवी थोडुम, दीपिका, गुरजीत कौर और सुशीला चानू. फॉरवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेसियामी, उदिता और अनूपा बारला. मिडफील्डर : नमिता टोप्पो, लीलिमा मिंज, नेहा गोयल, मोनिका, नवजोत कौर और निक्की प्रधान. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं