'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) फिर से शुरू हो चुका है. बीते एपिसोड में अजय देवगन और अक्षय कुमार ने शो पर एंट्री ली थी. इस बार शो पर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) शो पर दिखेंगी. उन्होंने शो के सेट से कई तस्वीरें ट्वीट की हैं. तस्वीरों में रानी कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के अलावा सुदेश लहरी, कृष्णा सुदेश और भारती सिंह के साथथ नजर आ रही हैं. तस्वीरें देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि रानी रामपाल ने शो को खूब इंज्वॉय किया.
A day full of entertainment and Masti was well spent with an amazing team of #The KapilSharmaShow@KapilSharmaK9 pajji @bharti_lalli ma'am @Krushna_KAS sir @Sudesh_Lehri sir pic.twitter.com/DVtluSApVA
— Rani Rampal (@imranirampal) August 25, 2021
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) की तस्वीरें शेयर कर रानी रामपाल (Rani Rampal) ने लिखा: "मनोरंजन और मस्ती से भरा एक दिन द कपिल शर्मा शो की एक अद्भुत टीम के साथ बीता." रानी रामपाल ने अपने ट्वीट में कपिल, भारती, कृष्णी और सुदेश को टैग भी किया है. भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान के इस ट्वीट पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में ब्रिटेन से को 4-3 से हार गई थी. इस तरह टीम का पहला ओलिंपिक पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया था. महिला हॉकी ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही इतिहास रच दिया था. पीएम मोदी ने भी टीम का हौसला बढ़ा था. उन्होंने फोन पर बात करते हुए कहा था, "बेटी..आप लोग बहुत अच्छा खेले.आपने बहुत पसीना बहाया पिछले पांच-छह साल से सब छोड़कर आप इसी में साधना कर रहे थे. आपका पसीना पदक नहीं ला सका लेकिन यह देश की करोड़ों बेटियों के लिए प्रेरणा बन गया है."
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं