स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
राफेल नडाल ने फ़्रेंच ओपन के बाद एगॉन चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है। वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 5 खिलाड़ी ने फ़्रेंच ओपन के तीसरे दौर में खेलने से पहले ही कलाई में चोट की वजह से नाम वापस लिया था।
13 जून ने लंदन में होने वाले एगॉन चैंपियनशिप में ना खेलने के पीछे भी नडाल ने वही वजह दिया जो उन्होंने फ़्रेंच ओपन से पहले दिया था।
फ़्रेंच ओपन से हटने से पहले नडाल ने कहा ता कि अगर वो खेलने हैं तो उनकी कलाई में गंभीर चोट लग सकती है। 'मुझे ब्रिटिश लोगों के सामने खेलने में मज़ा आता है और मैं लंदन में खेलकर दूसरी दफ़ा यहां ख़िताब जीतना चाहता था लेकिन चोट की डर से नहीं खेल रहे।' 29 साल के स्पेन के खिलाड़ी ने 2008 में एगॉन चैंपियनशिप जीता था।
हालांकि 14 बार सिंग्लस ग्रैंड स्लैम का ख़िताब जीत चुके नडाल ने उम्मीद जताई की वो विंबलडन में खेलेंगे। एगॉन चैंपियनशिप के 15 दिन बाद यानी 27 जून से शुरू होगा। नडाल 2008 और 2010 में विंबलडन का ख़िताब जीत चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं