विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2018

राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो टेनिस का खिताब जीता, बनाया यह रिकॉर्ड

मास्टर्स टेनिस में राफेल नडाल का यह दबदबा बताता है कि वह कितने बड़े खिलाड़ी हैं. दूर-दूर तक उन्हें कोई चैलेंज देने वाला नहीं ही है.

राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो टेनिस का खिताब जीता, बनाया यह रिकॉर्ड
खिताब जीतने के बाद राफेल नडाल
  • राफेल नडाल की खिताबी जीत
  • जापानी निशिकोरी नहीं दिखा सके संघर्ष का माद्दा
  • नडाल ने सीधे सेटों में मात दी
नई दिल्ली: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल ने जापान के केई निशिकोरी को हराकर मोंटे कार्लो टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपनी झोली में डाल लिया है. इससे पहले ये दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था.
  उम्मीद थी कि निशिकोरी और नडाल के बीच जोरदार जंग देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ और मुकाबला परी तरह से एकतरफा बन कर रह गया. पहला सेट नडाल ने आसानी स 6-3 से जीता. पिछड़ने के बाद निशिकोरी और भी ज्यादा लयहीन दिखाई पड़े और उन्होंने एक तरह से सरेंडर कर दिया. नडाल ने यह सेट भी 6-2 से अपनी झोली में डालते हुए मैच अपने नाम कर लिया. 

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्‍स 2018 में मिले इन मेडल्‍स से बदलेगी देश में टेबल टेनिस की तस्वीर...

इससे पहले खेले गए मुकाबले में नडाल ने एकतरफा सेमीफाइनल में ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-4 6-1 से हराया जबकि जापान के निशिकोरी ने पहला सेट गंवाने के बाद तीसरे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 3-6 6-3 6-4 से शिकस्त दी. सेमीफाइनल में ग्रिगोर दिमित्रोव नडाल की सर्विस और रिटर्न के सामने बिल्कुल भी नहीं टिक सके और पूरी तरह हत्थे से उखड़े नजर आए. 

VIDEO: नडाल की खिताबी जीत का लुत्फ उठाइए.
मोंटे कार्लो में अब तक नडाल को सिर्फ तीन खिलाड़ी हरा पाए हैं जहां उन्होंने 71 में से 67 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि सिर्फ चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. यह राफेल नडाल का 31वीं मास्टर्स खिताबी जीत रही, जो अपने आप में रिकॉर्ड है.​
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rafeal Nadal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com