विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2018

ATP Ranking: राफेल नडाल की बादशाहत बरकरार, बच पाएंगे फेडरर से?

अब सवाल यह है कि नडाल अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी फेडरर से मिल रही चुनौती से खुद को बचा पाएंगे.

ATP Ranking: राफेल नडाल की बादशाहत बरकरार, बच पाएंगे फेडरर से?
राफेल नडाल का फाइल फोटो
  • दोनों दिग्गजों के बीच 155 प्वाइंट्स का अंतर
  • क्रोएशिया के मारिन सिलिक तीसरी पायदान पर
  • बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव चौथे नंबर पर
नई दिल्ली: स्पेन के राफेल नडाल ने सोमवार को जारी ताजा एटीपी पुरुष एकल रैंकिंग में 9,760 अंकों के साथ पर शीर्ष पर बने हुए हैं, तो वहीं रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर काबिज हैं. समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर को नडाल से आगे निकलने के लिए केवल 155 अंकों की आवश्यकता है. चलिए आप रैंकिंग में शामिल शीर्ष दस खिलाड़ियों के बारे में जान लीजिए.

जब 19 साल के फेडरर ने साल 2001 में मिलान में पहला एटीपी खिताब जीता था.
मौजूदा एटीपी रैंकिंग इस प्रकार है :

1. राफेल नडाल (स्पेन) 9,760 अंक

2. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) 9,605

3. मारिन सिलिक (क्रोएशिया) 4,960

4. ग्रिगोर दीमित्रोव (बुल्गारिया) 4,630

5. अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) 4,610

यह भी पढ़ें : स्पेनिश स्टार राफेल नडाल इस टूर्नामेंट से करेंगे कोर्ट पर वापसी

6. डोमिनिक थीम (ऑस्ट्रिया) 4,060

7. डेविड गॉफिन (बेल्जियम) 3,460

8. जैक सॉक (अमेरिका) 2,880

9. जुआन मार्टिन डेल पोटरो (अर्जेटीना) 2,815

10. पाब्लो कारेर्नो बुस्ता (स्पेन) 2,705

VIDEO : जब सेरेना ने पिछले साल अपना 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता.
टेनिसप्रेमियों की रुचि अब इस बात में है कि राफेल नडाल खुद को अब रोजर फेडरर से बचा पाते हैं, या फेडरर कब नंबर एक की पायदान फिर से हासिल करने में सफल हो पाते हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rafeal Nadal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com