नई दिल्ली:
कुछ दिन पहले ही अबू धाबी मुबाडाला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप से नाम वापस लेने वाले शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट से भी अपना नाम वापस ले लिया है. हालांकि, नडाल साल 2018 के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन में हिस्सा लेंगे. दरअसल राफेल नडाल इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए बेकरार था, लेकिन वह चाहकर भी इसका हिस्सा नहीं बन सके. बहरहाल साल 2018 में नडाल के चाहने वालों को निराश नहीं होना पड़ेगा और संभवत: यह स्टार सभी टूर्नामेंटों में हिस्सा लेगा. वहीं, स्विस स्टार रोजर फेडरर आपको पर्थ में हॉपमैन कप में खेलते दिखाई पड़ेंगे.
इस सप्ताह स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने मुबादाला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप से भी अपना नाम वापस ले लिया था. इस बारे में उन्होंने कहा, 'पिछले साल के लंबे सत्र के बाद मैं अब भी तैयार नहीं हूं'. इस बीच, स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर होपामन कप का हिस्सा बनने के लिए पर्थ पहुंच गए हैं. उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलिया और विबंलडन ओपन का खिताब जीता था.
यह भी पढ़ें : कोर्ट पर इस तारीख को होगी सेरेना विलियम्स की वापसी, जीत चुकी हैं 23 ग्रैंड स्लैम का खिताब
फेडरर ने कहा कि वह अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने का हर प्रयास कर रहे हैं. अब तक की गई उनकी तैयारियां अच्छी जा रही हैं. अगले साल पहले ग्रैंड स्लैम खिताब आस्ट्रेलिया ओपन की शुरुआत 15 जनवरी से होगी.
VIDEO: जब साल 2017 की शुरुआत में सेरेना ने बड़ी बहन वीनस को हराकर 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता.
दरअसल राफेल नडाल अपने घुटने की चोट से इन दिनों इतने ज्यादा परेशान हैं कि वह पूरी कोशिश करने के बावजूद भी इस टूर्नामेंट के लिए फिट नहीं हो सकते. आखिर में उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया.
Proudly presented by https://t.co/LnzKGO7KJL Nadal pulls out of Brisbane International https://t.co/5yuQHtVyR8 pic.twitter.com/Dab0BOjUyk
— tenniscoaching.com (@_TennisCoaching) December 28, 2017
इस सप्ताह स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने मुबादाला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप से भी अपना नाम वापस ले लिया था. इस बारे में उन्होंने कहा, 'पिछले साल के लंबे सत्र के बाद मैं अब भी तैयार नहीं हूं'. इस बीच, स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर होपामन कप का हिस्सा बनने के लिए पर्थ पहुंच गए हैं. उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलिया और विबंलडन ओपन का खिताब जीता था.
यह भी पढ़ें : कोर्ट पर इस तारीख को होगी सेरेना विलियम्स की वापसी, जीत चुकी हैं 23 ग्रैंड स्लैम का खिताब
Meet my new furry friend.
— Roger Federer (@rogerfederer) December 28, 2017
So happy to be back down under #HappyQuokka @westernaustralia #justanotherdayinWA pic.twitter.com/YvgdMCs13u
फेडरर ने कहा कि वह अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने का हर प्रयास कर रहे हैं. अब तक की गई उनकी तैयारियां अच्छी जा रही हैं. अगले साल पहले ग्रैंड स्लैम खिताब आस्ट्रेलिया ओपन की शुरुआत 15 जनवरी से होगी.
VIDEO: जब साल 2017 की शुरुआत में सेरेना ने बड़ी बहन वीनस को हराकर 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता.
दरअसल राफेल नडाल अपने घुटने की चोट से इन दिनों इतने ज्यादा परेशान हैं कि वह पूरी कोशिश करने के बावजूद भी इस टूर्नामेंट के लिए फिट नहीं हो सकते. आखिर में उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rafeal Nadal