विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2015

उलटफेर का शिकार होकर राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर

वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक बड़े उलटफेर के तहत पुरुषों के वर्ग में तीसरी वरीयताप्राप्त राफेल नडाल का सफर खत्म हो गया, जब सातवीं वरीयताप्राप्त चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिच उन्हें सीधे सेटों में 6-2, 6-0, 7-6 से हरा दिया।

नडाल के खिलाफ अब तक लगातार 17 मैच हार चुके बर्डिच के लिए यह बहुत बड़ी जीत है, और वर्ष 2006 के बाद यह पहला मौका है, जब बर्डिच ने नडाल को हराया। वैसे, नडाल ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कहा था कि वह इस बार खिताब के दावेदार नहीं हैं।

सेमीफाइनल में भिड़ेंगी शारापोवा और एकाटरीना

इस बीच, महिलाओं के वर्ग में पहले सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है, जो रूस की दो खिलाड़ियों - मारिया शारापोवा और एकाटरीना माकारोवा - के बीच खेला जाएगा।

शारापोवा ने क्वार्टरफाइनल में एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में कनाडा की यूजीन बोचार्ड को सीधे सेंटों में 6-3, 6-2 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दिलचस्प तथ्य यह है कि बोचार्ड अब तक शारापोवा को किसी भी टूर्नामेंट में नहीं हरा पाई हैं।

उधर, रूस की ही 10वीं वरीयताप्राप्त एकाटरीना माकारोवा ने भी जोरदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की। उन्होंने रोमानिया की तीसरी वरीयताप्राप्त सिमोना हेलेप को 6-4, 6-0 से मात दी। यह लगातार दूसरा मौका है, जब एकाटरीना ने किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राफेल नडाल, ऑस्ट्रेलियन ओपन, टॉमस बर्डिच, मारिया शारापोवा, एकाटरीना माकारोवा, Rafael Nadal, Australian Open, Tomáš Berdych, Maria Sharapova, Ekaterina Makarova
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com