प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
दुनिया की सर्वोच्च मुक्केबाज़ी संघ ने अब पेशेवर मुक्केबाज़ों को रियो 2016 में होने वाले ओलिंपिक खेलों के लिए क्वालिफ़ाई करने का रास्ता साफ़ कर दिया है। AIBA में शामिल 88 सदस्यों में से 84 देशों ने पेशेवर मुक्केबाज़ों के ओलिंपिक में खेलने का समर्थन किया है।
हालांकि यह फैसला कई जानकारों के निशाने पर भी
AIBA का ये फैसला कई जानकारों ने निशाने पर आ गया है क्यों कि ओलिंपिक खेलों में अब बस 10 हफ्ते का समय बचा है और ये खिलाड़ी कैसे क्वालिफ़ाई करेंगे इस पर सवाल है। वैसे AIBA के हिसाब से अभी भी ओलिंपिक के लिए 26 कोटा बचे हुए हैं और अगले महीने वेनेज़ुएला में होने वाले बॉक्सिग मुकाबले में पेशेवर मुक्केबाज़ ओलिंपिक के लिए कोटा हासिल कर सकते हैं।
विजेंदर सिंह के लिए यह बड़ी खुशखबरी
भारत के विजेंन्दर सिंह के लिए नियमों में ये बदलाव बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आई हैं। 2008 में बेजिंग ओलिंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंन्दर ने करीब एक साल पहले पेशेवर मुक्केबाज़ी से जुड गए थे लेकिन अब वो ओलिंपिक में फिर से जाने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
प्रोफेशनल बॉक्सर, रियो ओलिंपिक 2016, रियो, ओलिंपिक, Professional Boxer, 2016 Rio Olympics, पेशेवर मुक्केबाज़