विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2011

पोंटिंग ने स्वीकार किया, दर्द के साथ खेलना होगा विश्व कप

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने स्वीकार किया कि उन्हें अंगुली की चोट के कारण पूरे विश्व कप में दर्द के साथ खेलना होगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने स्वीकार किया कि उन्हें अंगुली की चोट के कारण पूरे विश्व कप में दर्द के साथ खेलना होगा। एशेज सीरीज के दौरान चोटिल होने वाले पोंटिंग को लगातार दर्द रहने के बावजूद विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। पोंटिंग ने टीम के भारत रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, अभ्यास के दौरान हल्का दर्द हो रहा था, लेकिन यदि ऐसे में काम चल सकता है, तो फिर कोई दिक्कत नहीं। कई अवसरों पर कई खिलाड़ी किसी तरह के दर्द के साथ खेले हैं। मैं अब कहीं बेहतर महसूस कर रहा हूं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि माइकल हस्सी को लेकर चयनकर्ता पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थे कि वह कब तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे। हस्सी ने स्वयं स्वीकार किया था कि यदि उन्हें टीम में लिया जाता है, तो वह पहले दो मैच में नहीं खेल पाएंगे। पोंटिंग ने कहा, मुझे वास्तव में पता नहीं है कि हस्सी को चोट से उबरने के लिए क्यों अधिक समय नहीं दिया गया। मैं नहीं जानता कि चयनकर्ताओं के पास इसका जवाब है, लेकिन मैं इतना जानता हूं कि चयनकर्ता क्या चाहते थे। वे टूर्नामेंट के शुरू होने के समय अधिक से अधिक खिलाड़ियों को टीम में चाहते थे। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि चिकित्सक पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थे कि माइक कब पूरी तरह से फिट हो पाएगा। उनके फिट होने के समय को लेकर अनिश्चितता के कारण ही उन्हें नहीं चुना गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्वकप, रिकी पोंटिंग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com