पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों और वकार यूनिस ने एक-दूसरे के बीच किसी भी प्रकार के मतभेद सम्बंधी खबरों को सिरे से नकार दिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इस्लामाबाद:
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों और वकार यूनिस ने एक-दूसरे के बीच किसी भी प्रकार के मतभेद सम्बंधी खबरों को सिरे से नकार दिया है। वकार के हाल में राष्ट्रीय टीम के कोच पद से इस्तीफा देने की घोषणा के बाद मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि वकार के पीसीबी अधिकारियों के साथ मतभेद है इसलिए उन्होंने ऐसा किया है। वकार ने शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में व्यक्तिगत कारणों की वजह से कोच पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी, जिसमें चिकित्सकीय कारण भी शामिल थे। समाचार पत्र ने पीसीबी के मुख्य संचालन अधिकारी सुभान अहमद के हवाले से लिखा है, "वकार ने निजी कारणों से अपने पद से मुक्त होने के लिए अनुरोध किया था। यद्यपि बोर्ड के लिए इस पर फैसला करना मुश्किल था। हम अभी भी उनके इस्तीफा देने के कारणों को समझने की कोशिश कर रहे हैं।" उल्लेखनीय है कि संवाददाता सम्मेलन में वकार ने कहा था कि उन्होंने बीते सप्ताह पीसीबी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कोच के तौर पर जिम्बाब्वे दौरा उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा। पत्र के मुताबिक वकार ने अपने बचाव में कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैंने इस्तीफा देने से पहले कारणों को बता दिया फिर भी मेरे इस्तीफे को लेकर अलग-अलग कहानी बनाई जा रही है। बोर्ड के अधिकारियों के साथ मतभेद की खबरें बिल्कुल गलत हैं।"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पीसीबी, वकार यूनुस, खबरें