विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2023

नशे की हालत में अस्पताल के दवाखाने में चोरी करने पहुंचा शख्स, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

सूरजपुर में एक शख्स नशे की हालत में जिला अस्पताल में नशे की दवा को चोरी करने पहुंचा, जहां उसे अस्पताल के कर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

नशे की हालत में अस्पताल के दवाखाने में चोरी करने पहुंचा शख्स, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
नशे की हालत में शख्स ने की अस्पताल में चोरी
सूरजपुर:

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आए दिन नशीली दवाओं का सेवन करने वाले लोगों की करतूत सामने आती रहती है. इसी कड़ी में सूरजपुर में एक शख्स जिला अस्पताल में नशे की दवा को ही चोरी करने पहुंच गया, लेकिन उसकी ये करतूत पूरी नहीं हो पाई और वह पुलिस के हाथों लग गया. फिलहाल इस शख्स को पुलिस सहायता केंद्र ले गई है. 

अलवर में स्कूल के लिए भवन तक उपलब्ध नहीं, एक ही कमरे में पढ़ने को मजबूर हैं बच्चे

दरअसल, जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में नशीली दवाओं का सेवन करने वाला एक शख्स नशे के इंजेक्शन चोरी करने पहुंच गया और लगभग 15 इंजेक्शन चोरी कर भागने लगा. इसी दौरान अस्पताल के कर्मियों ने इस शख्स को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. जिसके बाद पुलिस उसे सहायता केंद्र ले गई. 

MP: ड्रग्स पेडलर बेटे को बचाने के लिए पुलिस की कार पर चढ़ी महिला, VIDEO वायरल


वहीं, नशे की लत में डूबे इस शख्स की अस्पताल में घुसकर नशे के इंजेक्शन चुराने की ये करतूत अस्पताल के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है. जिसमें अस्पताल के कर्मियों को आरोपी शख्स को पकड़ते हुए देखा जा सकता है. आरोपी शख्स का नाम आशीष साहू है जो कि पंपापुर का रहने वाला है. फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh Ki Khabar, Chhattisgarh Latest News, Chhattisgarh Crime, Chhattisgarh News Update, Chhattisgarh Hindi News Today, Chhattisgarh Hindi, News Hindi News Chhattisgarh, Chhattisgarh Hindi Khabar, Chhattisgarh News Live, Chhattisgarh News, NDTV, NDTV Khabar, छत्तीसगढ़ की खबरें, छत्तीसगढ़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com