सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर पर स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त होने के लिए प्रतिबंध लगाने के आईसीसी के फैसले के बाद पूर्व क्रिकेट प्रशासकों और कानूनी विशेषज्ञों ने पीसीबी और इसके अध्यक्ष एजाज बट की काफी आलोचना की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कराची:
सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर पर स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त होने के लिए प्रतिबंध लगाने के आईसीसी के फैसले के बाद पूर्व क्रिकेट प्रशासकों और कानूनी विशेषज्ञों ने पीसीबी और इसके अध्यक्ष एजाज बट की काफी आलोचना की। आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी पंचाट के प्रमुख माइकल बेलाफ क्यूसी ने शनिवार को दोहा में इस प्रतिबंध की घोषणा की। इसके बाद कई क्रिकेट अधिकारियों ने पीसीबी को दोषी ठहराया कि खिलाड़ियों को जब उनके सहयोग और नेतृत्व की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तो उन्होंने उनकी कोई मदद नहीं की। पूर्व आईसीसी अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा, नैतिक रूप से मुझे लगता है कि एजाज बट को इन खिलाड़ियों के प्रतिबंध के बाद इस्तीफा दे देना चाहिए। बोर्ड ने शुरू से ही इस मुद्दे को सही से नहीं देखा और आईसीसी को इसे अपने हाथ में लेने की अनुमति दे दी। बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष खालिद महमूद ने कहा कि पीसीबी को खुद को खिलाड़ियों से दूर नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा, मैं इसकी चर्चा नहीं करना चाहता कि वे दोषी हैं या नहीं। लेकिन उनके खिलाफ आरोप लगने के बाद बोर्ड को कानूनी मदद लेनी चाहिए थी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, पीसीबी, आईसीसी, प्रतिबंध