विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2017

बैडमिंटन: चीन मास्‍टर्स में भारत को बड़ा झटका, चीन के कियाओ से हारे पारूपल्‍ली कश्‍यप

बैडमिंटन: चीन मास्‍टर्स में भारत को बड़ा झटका, चीन के कियाओ से हारे पारूपल्‍ली कश्‍यप
चीन के कियाओ बिन के खिलाफ तीन गेम तक चले मुकाबले में पी. कश्‍यप को हार मिली (फाइल फोटो)
चांगजोउ (चीन): राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन शटलर पारूपल्ली कश्यप आज यहां 150,000 डॉलर इनामी राशि के चाइना मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड के चुनौतीपूर्ण पुरुष एकल प्री क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गए. पी. कश्यप चीन के तीसरे वरीय कियाओ बिन से 10-21 22-20 13-21 से एक घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में हार गए. कंधे की चोट से उबरने के बाद कश्यप इस टूर्नामेंट से प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन में वापसी कर रहे थे. उन्हें जनवरी में प्रीमियर बैडमिंटन लीग के दौरान चोट लगी थी.

हर्षिल दानी अब टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय बचे हैं और वह पुरुष एकल की प्री क्वार्टरफाइनल में चीन के खिलाड़ी सन फेईजियांग से भिड़ेंगे.  दानी ने दूसरे दौर के मुकाबले में चीन के यान रुं जे को 21-16, 22-20 से मात दी थी.टूर्नामेंट के दूसरे दौर में कश्यप ने थाईलैंड के सुप्पनयु अविहिंगसेनन को मात देते हुए तीसरे दौर में प्रवेश किया था. उम्‍मीद थी कि वे अपने अभियान को और आगे ले जाने में सफल रहेंगे लेकिन तीसरे दौर में चीनी खिलाड़ी के आगे उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा.. साई उत्तेजिता राव चुका और श्री कृष्णा प्रिया कुदारावल्ली के बाहर होने से भारत की महिला एकल में चुनौती पहले ही समाप्त हो गई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com