विज्ञापन

रामायण का टीजर रिलीज होने से पहले शुरू हुआ विवाद, इस बात पर भड़का फैन्स का गुस्सा

2 अप्रैल को नितीश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण का टीजर रिलीज हो रहा रहा है लेकिन इससे पहले ही फिल्म के टीजर से जुड़ी एक घटना को लेकर विवाद शुरू हो गया है.

रामायण का टीजर रिलीज होने से पहले शुरू हुआ विवाद, इस बात पर भड़का फैन्स का गुस्सा
रामायण के टीजर रिलीज से पहले विवाद शुरू
Social Media
नई दिल्ली:

आज यानी कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर रामायण का टीजर रिलीज किया जाना है. लेकिन इससे पहले ही फैन्स काफी नाराज नजर आ रहे हैं. नाराजगी की वजह है रामायण फिल्म के टीजर को अमेरिका में पहले दिखाया जाना. मेकर्स की इस स्ट्रटेजी से फैन्स नाराज दिखे. डायरेक्टर नितेश तिवारी और एक्टर रणबीर कपूर पर भारतीय फैन्स की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है.

रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में हैं. फिल्म के अहम कलाकारों में सनी देओल (हनुमान), रवि दूबे (लक्ष्मण), काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह शामिल हैं. यह महाकाव्य दो पार्ट में रिलीज होगा. पहला पार्ट दीवाली 2026 को और दूसरा 2027 में.

रिलीज से विवादों में रामायण|Ramayana in Controversy 

टीजर 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के मौके पर आम जनता के लिए रिलीज होने वाला था, लेकिन मेकर्स ने इसे एक दिन पहले लॉस एंजिल्स में खास स्क्रीनिंग के जरिए दिखा दिया. इस इवेंट में रणबीर कपूर, नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी मौजूद थे. नेटिजेंस का कहना है कि रामायण भारतीय संस्कृति और धरोहर से जुड़ी कहानी है, इसलिए इसका पहला टीजर भारत में ही दिखाया जाना चाहिए था. 

Latest and Breaking News on NDTV

रामायण का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज हो रहा है|Ramayan Teaser Releasing Today

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि मेकर्स सिर्फ विदेशी बाजार और एनआरआई दर्शकों को ध्यान में रखकर यह फैसला ले रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “यह भारतीय फिल्म है, तो पहले भारत में क्यों नहीं रिलीज किया गया? भारत में क्या कमी है?” दूसरे ने कहा, “रामायण हमारी कहानी है. पहली झलक किसी दूसरे देश में क्यों? प्रोड्यूसर्स को सिर्फ पैसे चाहिए, हमारे लोगों की भावनाओं की परवाह नहीं.”

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस के ससुर और एक्स पति दोनों ने हनुमान बनकर पाई पॉपुलैरिटी, 6 साल में टूट गया था रिश्ता

कुछ यूजर्स ने इस फैसले को हाइप बनाने की स्ट्रैटेजी बताया, जबकि एक ने लिखा, “पहले लोग लॉस एंजिल्स में टीजर देख रहे हैं, भारत में नहीं? कम से कम वाराणसी का इवेंट तो भारत में हुआ था.” यह कंट्रोवर्सी फिल्म की ग्रैंडनेस और विजुअल इफेक्ट्स को लेकर उठी चर्चा के बीच सामने आई है. मेकर्स की तरफ से अभी तक इस मुद्दे पर कोई ऑफीशियल बयान नहीं आया है. टीजर 2 अप्रैल को रिलीज होने वाला है, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: राज कुमार के बेटे का छलका दर्द, अपने गलत फैसलों पर हुआ था मलाल, कहा था- पापा जिंदा होते हालात अलग होते

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Teaser Out, Ramayana Teaser Releaser Timing, Ranbir Kapoor Ramayana Teaser, Nitesh Tiwari Ramayana, Ramayana Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com