विज्ञापन

DDA MTS Result 2026 Out: डीडीए एमटीएस रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक पर जाकर करें डाउनलोड

DDA MTS 2025 का रिजल्ट 2 अप्रैल, 2026 को जारी कर दिया गया है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) इस सीधी भर्ती के तहत, मल्टी-टास्किंग स्टाफ के कुल 1,732 पदों को भरा जाना है.

DDA MTS Result 2026 Out: डीडीए एमटीएस रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक पर जाकर करें डाउनलोड
DDA MTS Result परीक्षा 16 दिसंबर, 2025 से 3 जनवरी तक चली थी.

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) (नॉन-मिनिस्टीरियल) भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है. दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट को जारी किया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था वो DDA की वेबसाइट- dda.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. DDA ने वेबसाइट पर मेरिट के आधार पर प्रोविजनल चयन सूची अपलोड की है. जिन भी उम्मीदवारों का नाम इस सूची में है, उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 1732 उम्मीदवारों का चयन होगा.

DDA MTS Result परीक्षा पिछले साल 16 दिसंबर से शुरू हुई थी, जो कि 3 जनवरी तक चली थी. 5 जनवरी, 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी. 2 और 3 मार्च, 2026 को स्किल टेस्ट हुआ था. 

किन पदों पर की जाएगी भर्ती-

1.मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)745 पदों पर होगी भर्ती
2.जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA)199 पदों पर होगी भर्ती
3.पटवारी79 पदों पर होगी भर्ती
4.जूनियर इंजीनियर (JE)171 पदों पर होगी भर्ती
5.स्टेनोग्राफर44 पदों पर होगी भर्ती
6.माली282 पदों पर होगी भर्ती

DDA MTS Result इस तरह से करें चेक

DDA MTS Result चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें.

  1. MTS Result परीक्षा का DDA की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जारी हुआ है.
  2. इस वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. रिजल्ट सेक्शन में DDA MTS Result 2026 का लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक क्लिक कर दें.
  4. लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ स्क्रिन पर आ जाएगी. इसमें अपना नाम चेक कर लें.

प्रोविजनल लिस्ट में जिन भी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का नाम होगा उन्हें अगले चरणों का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा. इस चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच शामिल होंगी. इस चरण के बाद फाइल लिस्ट जारी की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Lekhpal Bharti: 12वीं के बाद कैसे बनते हैं लेखपाल, जानें हर डिटेल, शुरू करें तैयारी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com