विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2015

रियो ओलिंपिक में आतंकी हमले की आशंका से आयोजकों की नींद उड़ी, सुरक्षा कड़ी की गई

रियो ओलिंपिक में आतंकी हमले की आशंका से आयोजकों की नींद उड़ी,  सुरक्षा कड़ी की गई
रियो ओलिंपिक का शुभंकर
नई दिल्‍ली: पहले फ्रांस और फिर फिर माली में हुए आतंकवादी हमले ने कई देशों के सुरक्षा एजेंसियों की रातों की नींद उड़ा दी है। इसका सीधा असर रियो ओलिंपिक्स की तैयारी पर पड़ता दिख रहा है। हमले को देखते हुए ब्राजील की पुलिस भी सतर्क हो गई है।

फ्रांस से आए सुरक्षा एक्‍सपर्ट से जानकारी की शेयर
ब्राजील के शहर रियो में ओलिंपिक खेलों का आयोजन अगले साल अगस्त में होना है। ऐसे में खेलों के सबसे बड़े आयोजन को देखते हुए यहां की पुलिस अपने सुरक्षा इंतजामों को और पुख़्ता कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय एथलीटों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने फ्रांस से आए सुरक्षा एक्सपर्ट के साथ जानकारी साझा की है। फ्रांस पुलिस की ऐनी क्रिस्टीन ने कहा कि जो तकनीक हम फ्रांस और यूरोप में इस्तेमाल करते हैं, यहां की पुलिस के पास नहीं है। हम ब्राजील की पुलिस को नई तकनीक के इस्तेमाल के बारे में बताने आए हैं जिससे ओलिंपिक्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्‍ता रहे।

कोताही बरतना नहीं चाहते आयोजक
ब्राजील में आतंकवादी घटनाओं का बड़ा इतिहास नहीं रहा है. लेकिन मौजूदा हालात की वजह से सुरक्षा को लेकर रियो ओलिंपिक्स के आयोजक कोई कोताही नहीं बरत रहे। क्रिस्टीन के मुताबिक ब्राजील में फ्रांस और अमेरिका की तरह आतंकवादी संगठनों से खतरा नहीं है। ओलिंपिक जैसे बड़े आयोजन में कई देशों के एथलीटों के अलावा राजनेता भी आते हैं। ऐसे में इस इवेंट की सुरक्षा सबसे प्रमुख हो जाती है। इससे पहले पिछले साल हुए फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान भी फ्रांस ने सुरक्षा इंतजामों में ब्राज़ील पुलिस की मदद की थी। रियो में होने वाले 31वें ओलिंपिक खेल बगैर किसी ख़तरे के पूरा हो पाए इसका ध्‍यान अभी से ही रखा जा रहा है।

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक्स, आतंकवादी हमले, ब्राजील, Brazil, Terrorist Attack, Rio Olympics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com