विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2017

प्रो रेसलिंग लीग की नीलामी में सबसे महंगे बिके ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार

दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की तीसरे सीजन की शनिवार को हुई नीलामी में सबसे महंगे बिके हैं.

प्रो रेसलिंग लीग की नीलामी में सबसे महंगे बिके ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार
ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार (फाइल फोटो)
  • पीडब्ल्यूएल की निलामी में सबसे महंगे बिके सुशील कुमार
  • पीडब्ल्यूएल की तीसरे सीजन के लिए हुई थी निलामी
  • सुशील को दिल्ली सुलतांस ने 55 लाख रुपये में खरीदा
नई दिल्ली: दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की तीसरे सीजन की शनिवार को हुई नीलामी में सबसे महंगे बिके हैं. सुशील को दिल्ली सुलतांस ने 55 लाख रुपये में खरीदा है. वहीं महिलाओं में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिका की हेलेना मारउलिस (57 किलोग्राम भारवर्ग) को हरियाणा हैमर्स ने 44 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है. हेलेना ने ट्वीट किया, "मैं काफी खुश हूं. भारत में खेली जाने वाली पीडब्ल्यूएल के सीजन-3 का हिस्सा बनकर मैं खुश हूं." रियो ओलम्पिक-2016 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक को मुंबई मराठी ने 39 लाख रुपये में खरीदा है. 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर सुशील ने तीन साल बाद की शानदार वापसी

वहीं, बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम भारवर्ग में यूपी दंगल में खेलते नजर आएंगे. यूपी ने उनके लिए 25 लाख रुपये की कीमत चुकाई है. वहीं, यूपी ने विनेश फोगाट के लिए 40 लाख रुपये दिए हैं. यूपी ने विनेश की बड़ी बहन गीता को (62 किलोग्राम भारवर्ग) में 28 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है. 

VIDEO: अखाड़े में उतरे बाबा रामदेव, ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान को दी पटखनी
रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले ईरान के हसन राहिमी साब्जाली के लिए हरियाणा ने 46 लाख रुपये दिए हैं. रियो ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता रूस के सोसलान रामोनोव 65 किलोग्राम भारवर्ग में मुंबई के लिए दांव लगाते हुए नजर आएंगे. मुंबई ने उनके लिए 38 लाख रुपये की राशि खर्च की है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushil Kumar, Pro Wrestling League
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com