विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2017

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में बड़ा उलटफेर, गैर-वरीय डेनिस इस्टोमिन से हारे नोवाक जोकोविच

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में बड़ा उलटफेर, गैर-वरीय डेनिस इस्टोमिन से हारे नोवाक जोकोविच
डेनिस इस्टोमिन से हारे नोवाक जोकोविच छह बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीत चुके हैं (एएफपी फोटो)
  • जोकोविच को उज़बेक डेनिस इस्टोमिन ने Aus Open के दूसरे दौर में हराया
  • पांच सेट तक चले मुकाबले में नोवाक 6-7(8), 7-5, 6-2, 6-7(5), 4-6 से हारे
  • 117वें वरीय डेनिस इस्टोमिन तीसरी बार Aus Open के तीसरे दौर में पहुंचे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
साल के पहले टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट की पुरुष एकल स्पर्द्धा के दूसरे ही दौर में बहुत बड़े उलटफेर को अंजाम देते हुए उज़बेकिस्तान के गैर-वरीय खिलाड़ी डेनिस इस्टोमिन ने गुरुवार को मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-7(8), 7-5, 6-2, 6-7(5), 4-6 हरा दिया.

टूर्नामेंट में दूसरी वरीयताप्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच इससे पहले छह बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीत चुके हैं, लेकिन रॉड लेवर एरीना में सातवीं बार चैम्पियन बनने के उनके इरादों पर पानी फिर गया.
 
दूसरी ओर, उज़बेक खिलाड़ी डेनिस इस्टोमिन ने मेलबर्न में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है, क्योंकि इससे पहले वर्ष 2010 और 2014 में भी वह तीसरे दौर तक पहुंच चुके हैं.
 
टूर्नामेंट में 117वीं वरीयताप्राप्त डेनिस इस्टोमिन ने नोवाक जोकोविच को हराने में चार घंटे 48 मिनट लगे. वैसे, सर्बियाई खिलाड़ी के लिए पिछले सात साल में यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब वह ऐसे किसी खिलाड़ी से हारे हों, जिसकी वरीयता 100 से ऊपर की है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोवाक जोकोविच, डेनिस इस्टोमिन, ऑस्ट्रेलियाई ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन, नोवाक जोकोविच हार, Novak Djokovic, Denis Istomin, Australian Open, Novak Djokovic Defeat, Upset At Aus Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com