परवीन राणा के फेसबुक पन्ने से ली गई तस्वीर
- 74 किलोग्राम वर्ग के पहलवान नरसिंह डोप टेस्ट में फेल हो गए थे
- हालांकि इस पर नरसिंह ने कहा था कि उन्हें फंसाया जा रहा है
- कुश्ती महासंघ ने भी इस मामले में साजिश की आशंका जताई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
डोपिंग को लेकर विवादों में घिरे नरसिंह यादव की जगह रियो ओलिंपिक में पहलवान परवीन राणा 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यूनाइटेड वर्ल्ड रेशलिंग वेबसाइट ने मंगलवार को यह खबर दी है।
आईओए ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग को 74 किलोग्राम पुरुष फ्रीस्टाइल में परवीन राणा को भारत के प्रतिनिधित्व के लिए चुने जाने के फैसले से अवगत कराया।
लास वेगस में साल 2015 के विश्व चैंपियनशिप में रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले नरसिंह यादव को डोप टेस्ट में फेल होने के बाद भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) ने संस्पेंड कर दिया था। हालांकि नरसिंह ने इस पूरे मामलों को खुद के खिलाफ साजिश करार दिया और इसमें साई अधिकारी के शामिल होने का आरोप लगाया था।
नरसिंह और उनके साथ कमरे में रहने वाले संदीप यादव को प्रतिबंधित एनाबोलिक स्टेरायड मिथाएंडीनोन के लिए पॉजीटिव पाया गया था। वहीं भारतीय कुश्ती महासंघ ने इस पहलवान का पूरा साथ निभाते हुए जोर देते हुए कहा कि उसे रियो जाने से रोकने के लिए एक साजिश की गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक 2016, ओलिंपिक, प्रवीन राणा, नरसिंह यादव, डोपिंग विवाद, कुश्ती, Rio Olympics 2016, Olympics, Praveen Rana, Narsingh Yadav, Wrestling