विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2016

डेविस कप : भारत के कप्तान आनंद अमृतराज ने कहा, डबल्स में बराबरी का है मौका

डेविस कप : भारत के कप्तान आनंद अमृतराज ने कहा, डबल्स में बराबरी का है मौका
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान आनंद अमृतराज ने मंगलवार को संकेत दिया कि साकेत मायनेनी स्पेन के खिलाफ विश्व ग्रुप डेविस कप प्ले ऑफ मुकाबले के युगल मैच में लिएंडर पेस के जोड़ीदार हो सकते हैं और उन्हें लगता है कि मेजबानों के पास इस मैच से अंक हासिल करने का ‘बढ़िया मौका’ है.

भारत ही नहीं बल्कि स्पेन भी अभी तक युगल जोड़ी के बारे में फैसला नहीं कर सका है और दोनों टीमों के कप्तानों ने कहा कि पहले दिन का खेल देखने के बाद ही जोड़ीदार का फैसला निर्भर होगा. अमृतराज ने कहा कि अगर साकेत शुरूआती दिन नहीं थके तो उन्हें शनिवार को कोर्ट पर उतारा जा सकता है.

अमृतराज ने ड्रा के पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं पहले दिन का खेल समाप्त होने का इंतजार करूंगा. साकेत के लिए पहला मैच कितना लंबा और कठिन होता है. हमारे पास तीन विकल्प हैं.’’ स्पेन टीम के कप्तान कोचिंता मार्टिनेज ने भी कहा कि पहले दिन का परिणाम ही फैसला करेगा कि शनिवार को वे किसे उतारेंगे.

स्पेनिश टीम के पास फ्रेंच ओपन चैम्पियन मार्क और फेलिसियानो लोपेज तथा रियो ओलिंपिक के स्वर्ण पदकधारी मार्क और राफेल नडाल की जोड़ी में से चुनने का मौका है.

अमृतराज ने आज कहा कि उन्हें लगता है कि शाम को खेलना अच्छा विकल्प है क्योंकि रोहन बोपन्ना की अनुपस्थिति में उन्हें साकेत को दो दिन खिलाने की जरूरत पड़ेगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आनंद अमृतराज, साकेत मायनेनी, लिएंडर पेस, डेविस कप, Anand Amritraj, Saket Maineni, Leander Paes, Davis Cup, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com