मुस्कान ने चीन की किन सिहांग और थाईलैंड की कन्याकोर्न हिरूनफोएम को पीछे छोड़ा
- मुस्कान ने 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता स्वर्ण
- भारत ने 9 स्वर्ण सहित कुल 22 पदक जीते
- ISSF जूनियर विश्व कप में चीन को मिले आठ स्वर्ण
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिडनी:
आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में भारत की मुस्कान ने महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता है. उनके इस स्वर्ण पदक की बदौलत भारत चैंपियनशिप की पदक तालिका में चीन को पीछे छोड़ने में सफल रहा है. चीन भारत के बाद दूसरे नंबर पर है. 16 बरस की मुस्कान ने चीन की किन सिहांग और थाईलैंड की कन्याकोर्न हिरूनफोएम को हराकर पीला तमगा हासिल किया. टीम वर्ग में भी मुस्कान, मनु भाकर ओर देव्यांशी राणा को स्वर्ण पदक मिला.
यह भी पढ़ें: मनु भाकर व गौरव राणा ने जूनियर विश्व कप में स्वर्ण और रजत जीते
वीडियो: मशहूर शूटर अभिनव बिंद्रा से खास बातचीत
टीम वर्ग में भारत की मुस्कान, मनु और राणा ने स्वर्ण जीता जबकि रजत भी भारत की गौर, महिमा अग्रवाल और तनु रावल को मिला. थाईलैंड की टीम को कांस्य पदक हासिल हुआ. पुरुषों की जूनियर स्कीट स्पर्धा में भारत के अनंतजीत सिंह नरूला, आयुष रूद्रराजू और गुरनिलाल सिंह ने रजत पदक हासिल किया. (इनपुट: एजेंसी)
यह भी पढ़ें: मनु भाकर व गौरव राणा ने जूनियर विश्व कप में स्वर्ण और रजत जीते
भारत ने चैंपियनशिप में 9 स्वर्ण समेत 22 पदक जीतकर तालिका में पहला स्थान हासिल किया. भारतीय दल को को पांच रजत और आठ कांस्य पदक भी हासिल हुए. दूसरी ओर, चीन ने आठ स्वर्ण पदक जीते. मुस्कान का पदक भारत का चौथा व्यक्तिगत पदक था. पिछले साल वह इस चैम्पियनशिप में चौथे स्थान पर रही थीं. उन्होंने छठे दौर में बढत बनाकर परफेक्ट पांच का स्कोर किया. स्टार शूटर मनु भाकर इस वर्ग में चौथे स्थान पर रही जबकि अरुणिमा गौर सातवें स्थान पर रहीं.Muskan Muskan's first international medal is also India's fourth individual gold in Sydney.https://t.co/zU1VofTPL9 #ISSFJWC pic.twitter.com/1Abvh1WXe4
— ISSF (@ISSF_Shooting) March 28, 2018
वीडियो: मशहूर शूटर अभिनव बिंद्रा से खास बातचीत
टीम वर्ग में भारत की मुस्कान, मनु और राणा ने स्वर्ण जीता जबकि रजत भी भारत की गौर, महिमा अग्रवाल और तनु रावल को मिला. थाईलैंड की टीम को कांस्य पदक हासिल हुआ. पुरुषों की जूनियर स्कीट स्पर्धा में भारत के अनंतजीत सिंह नरूला, आयुष रूद्रराजू और गुरनिलाल सिंह ने रजत पदक हासिल किया. (इनपुट: एजेंसी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं