तीरंदाजी और मुक्केबाजी संघ के बाद अब एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव पर भी उठा सवाल। उन्हें शो कॉज नोटिस दिया जा सकता है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
तीरंदाजी संघ और मुक्केबाजी संघ पर कार्रवाई के बाद एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। खेल मंत्रालय ने एथलेटिक्स फेडरेशन के चुनाव पर सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि आज इस मुद्दे पर खेल मंत्रालय एथलेटिक्स फेडरेशन को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकता है।
सोमवार को एथलेटिक्स फेडरेशन के अधिकारी खेल मंत्रालय पहुंचे और उन्होंने अपना पक्ष रखने की कोशिश की हालांकि अभी तक खेल मंत्रालय ने एथलेटिक्स फेडरेशन पर बैन लगाने की खबरों का खंडन किया है। खेल मंत्री जीतेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल कोई बैन नहीं लगाया गया है लेकिन मंत्रालय जांच कर रहा है।
इसी साल अप्रैल महीने में एएफआई के चुनाव हुए थे। इन चुनावों को चैलेंज करते हुए वकील राहुल मेहरा ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक अपील डाली थी और सितंबर में खेल मंत्रालय के सामने अपना पक्ष रखा था। खेल मंत्रालय ने माना की चुनाव स्पोर्ट्स कोड के दायरे से बाहर हुए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Notice To AFI, Athletics Federation Of India, Election Of AFI, एएफआई को नोटिस, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, एएफआई के चुनाव