विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2012

खत्म हो सकती है एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता

इसी साल अप्रैल में एएफआई के चुनाव हुए थे। इन चुनावों को चैलेंज करते हुए वकील राहुल मेहरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक अपील डाली थी और सितंबर में खेल मंत्रालय के सामने अपना पक्ष रखा था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: तीरंदाजी संघ और मुक्केबाजी संघ पर कार्रवाई के बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया पर कार्रवाई कर सकता है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, एथलेटिक्स फेडरेशन की मान्यता को भी खेल मंत्रालय खारिज कर सकता है।

दरअसल, इसी साल अप्रैल में एएफआई के चुनाव हुए थे। इन चुनावों को चैलेंज करते हुए वकील राहुल मेहरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक अपील डाली थी और सितंबर में खेल मंत्रालय के सामने अपना पक्ष रखा था। खेल मंत्रालय को वकील राहुल मेहरा का पक्ष सही लगा और चुनाव स्पोर्ट्स कोड के दायरे से बाहर हुए हैं, यह भी साफ हो गया, जिसके बाद अब खेल मंत्रालय ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया पर कारवाई करने का मन बनाया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports Ministry, AFI, Athletics Federation Of India, Jitendra Singh, जितेन्द्र सिंह, खेल मंत्रालय, एएफआई, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com