विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2018

टेनिस : वर्ल्‍ड नंबर 6 कैरालिना प्लिसकोवा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं विक्टोरिया अजारेंका

बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने बड़ा उलटफेर करते हुए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

टेनिस : वर्ल्‍ड नंबर 6 कैरालिना प्लिसकोवा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं विक्टोरिया अजारेंका
विक्टोरिया अजारेंका ने कैराेलीना प्लिस्कोवा को 7-5, 6-3 से मात दी (फाइल फोटो)
  • मैच अजारेंका ने 7-5, 6-3 से जीता
  • सेमीफाइनल में स्‍टीफंस से होगा मुकाबला
  • स्‍टीफंस ने जर्मनी की केर्बर को हराया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मियामी: बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने बड़ा उलटफेर करते हुए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. दुनिया की 186वें नंबर की खिलाड़ी अजारेंका ने वर्ल्ड नंबर 6 कैरोलीना प्लिस्कोवा को सीधे सेटों में शिकस्‍त दी.  विक्टोरिया ने चेक गणराज्य की प्लिस्कोवा को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से मात देकर अंतिम-4 में कदम रखा, जहां उनका सामना अमेरिका की स्लोआने स्टीफंस से होगा.

यह भी पढ़ें: फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेंगे रोजर फेडरर, वर्ल्ड नम्बर-1 बनेंगे राफेल नडाल

वर्ल्ड नम्बर-12 स्टीफंस ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में जर्मनी की वर्ल्ड नम्बर-10 एंजेलिके केर्बर को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराकर मियामी ओपन से बाहर कर दिया. इस जीत का साफ मतलब यह है कि अगले सप्ताह रिलीज होने वाली डब्ल्यूटीए रैंकिंग में स्टीफंस शीर्ष-10 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगी.

वीडियो: तेलंगाना टूरिज़्म को बढ़ावा देने पहुंचीं सानिया मिर्जा
इस जीत के बाद स्टीफंस ने कहा, "विश्व की शीर्ष-10 महिला टेनिस खिलाड़ियों की सूची में शामिल होना शानदार है. मैंने काफी लंबे समय से ऐसी जीत का इंतजार कर रही थी. मैंने इसके लिए काफी मेहनत भी की थी."  (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com