ब्राजील के मशहूर पोर्टल यूओएल इस्पोर्ते द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में ब्राजील के अधिकांश फुटबाल खिलाड़ियों ने कहा है कि अर्जेंटीना के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी इस समय दुनिया के सबसे अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ब्राजीलिया:
ब्राजील के मशहूर पोर्टल यूओएल इस्पोर्ते द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में ब्राजील के अधिकांश फुटबाल खिलाड़ियों ने कहा है कि अर्जेंटीना के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी इस समय दुनिया के सबसे अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी हैं।
सर्वेक्षण के मुताबिक स्पेन के क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मेसी की ब्राजील के 15 क्लबों के 100 खिलाड़ियों में से 90 फीसदी की तारीफ मिली है।
लोकप्रियता और कौशल के ग्राफ पर दूसरे स्थान पर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिन्हें सिर्फ सात फीसदी मत मिले हैं।
तीसरे स्थान पर स्पेन के खिलाड़ी आंद्रेस इनिएस्ता और जावी हर्नादेज और ब्राजील के नेमार डी सिल्वा हैं। नेमार को हालांकि 89 फीसदी मतों के साथ ब्राजील का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।
पोर्टल ने साफ किया है कि ब्राजीली फुटबॉल खिलाड़ियों ने अपने मत गुप्त रहते हुए जाहिर किए हैं और ये खिलाड़ी ब्राजीली लीग में खेलने वाली सभी प्रमुख टीमों के सदस्य हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं