विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2012

एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखेंगे नेमार और मेसी

एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखेंगे नेमार और मेसी
ब्राजील फुटबाल क्लब सांतोस के स्ट्राइकर नेमार और बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेटीनी स्ट्राइकर लियोनेल मेसी को एक सहायतार्थ मैच में एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखेंगे। यह मैच 21 जून को बागोटा में होगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डी जेनेरियो: ब्राजील फुटबाल क्लब सांतोस के स्ट्राइकर नेमार और बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेटीनी स्ट्राइकर लियोनेल मेसी को एक सहायतार्थ मैच में एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखेंगे। यह मैच 21 जून को बागोटा में होगा।

इस दोस्ताना मैच की एक टीम का नाम 'फ्रेंड्स ऑफ मेसी' होगा। दूसरी टीम में अंतर्राष्ट्रीय स्टार और दुनिया भर के चुनिंदा खिलाड़ी होंगे।

नेमार को तीसरी बार मेसी के खिलाफ खेलने का मौका मिल रहा है। मेसी फीफा के मौजूदा मोस्ट वैल्यूबल प्लेअर हैं।

मेसी और नेमार की पिछली भिड़ंत फीफा क्लब फुटबाल विश्व कप के फाइनल के दौरान हुई थी, जिसमें बार्सिलोना ने सांतोस को 4-0 से पराजित किया था।

इससे पहले दोनों खिलाड़ी एक अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबले के दौरान आमने-सामने हुए थे। अब दोनों बागोटा में साथ-साथ खेलते दिखेंगे।

मेसी अपनी शानदार प्रतिभा के दम पर दुनिया भर में नाम कमा चुके हैं जबकि नेमार को मेसी की तरह उबरता हुआ खिलाड़ी माना जा रहा है।

मेसी यूरोपीयन लीग में भी अपनी श्रेष्ठता कायम कर चुके हैं लेकिन पेशेवर के तौर पर नेमार अभी ब्राजील से बाहर नहीं निकले हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फुटबॉल, मेस्सी, नेमार, Football, Messy, Nemar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com