विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2017

बॉक्सिंग: मेरीकाम और शिक्षा एशियाई चैम्पियनशिप के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचीं

पांच बार की विश्व चैम्पियन एमसी मेरीकाम और पदार्पण कर रही शिक्षा यहां पहले दौर का मुकाबले जीतने के बाद एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं.

बॉक्सिंग: मेरीकाम और शिक्षा एशियाई चैम्पियनशिप के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचीं
मेरीकाम ने दियेम थि त्रिन्ह कीयू को पराजित किया (फाइल फोटो)
  • मेरीकाम ने अपने पसंदीदा भार वर्ग में वापसी की है
  • उन्‍होंने स्‍थानीय बॉक्‍सर कीयू को शिकस्‍त दी
  • शिक्षा ने मंगोलिया की ओयुन को शिकस्‍त दी
हो चि मिन्ह सिटी (वियतनाम): पांच बार की विश्व चैम्पियन एमसी मेरीकाम और पदार्पण कर रही शिक्षा यहां पहले दौर का मुकाबले जीतने के बाद एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं, जिससे भारतीयों के लिये दिन अच्छा रहा. ओलिंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता मेरीकाम ने स्थानीय मुक्केबाज दियेम थि त्रिन्ह कीयू को लाइट फ्लाइवेट ( 48 किलो ) में बंटे हुए फैसले पर हराया. इस वर्ग में चार बार की स्वर्ण पदक विजेता मेरीकाम ने अपने पसंदीदा भार वर्ग में वापसी की है. वह इससे पहले 51 किलो वर्ग में खेल रही थी जिसे 2012 में ओलंपिक भार वर्ग बनाया गया था.

यह भी पढ़ें: प्रो बॉक्सिंग में विजेंदर की जीत का सिलसिला जारी, चीन के बॉक्‍सर को भी किया चित

शिक्षा (54 किग्रा) भी क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहीं. उन्होंने शुरूआती दौर में मंगोलिया की ओयुन-अर्डेने नेरगुई को पराजित किया. अब वह फेरांगिज कोशिमोवा से भिड़ेंगी जिन्हें पहले दौर में बाई हासिल हुई.

वीडियो: मेरीकाम से NDTV की विशेष बातचीत

मेरीकाम ने मुकाबले के दौरान धीमी शुरुआत की लेकिन दूसरे राउंड में उन्‍होंने रफ्तार पकड़ ली. उन्‍होंने कीयू को कोई भी सीधा पंच लगाने का मौका नहीं दिया.अब मेरीकाम का सामना चीनी ताइवै की मेंग चियेह पिंग से होगा जिसने थाईलैंड की पानप्रदाब प्लोदसाइ को हराया. इस टूर्नामेंट में 20 देशों के 107 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MC Mary Kom, Asian Boxing Championship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com