बार्सिलोना के लिए एकमात्र गोल लुइस सुआरेज ने किया.
- ला लीगा में दोनों टीमों ने एक-एक से ड्रॉ खेला
- बार्सिलोना की तरफ से लुइस सुआरेज ने गोल दागा
- एक अन्य मैच में रियाल मैड्रिड ने गेटफे को 2-1 से हराया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मैड्रिड:
लुइस सुआरेज के गोल के कारण बार्सिलोना ने ला लीगा मैच में एटलेटिको मैड्रिड से 1-1 से ड्रॉ खेलकर इस सत्र में अपने नहीं हारने का रिकॉर्ड बरकरार रखा. साउल निगुएज के शानदार गोल ने एटलेटिको को मैच में शुरुआती बढ़त दिला दी, लेकिन मैच खत्म होने से 9 मिनट पहले सुआरेज ने गोल कर टीम को बराबरी दिला दी.
यह भी पढ़ें : दांत काटने की आदत से निजात चाहते हैं सुआरेज
VIDEO: पेले से मिलकर मंत्रमुग्ध हुए गांगुली
'हमें खुद पर यकीन था'
मैच के बाद सुआरेज ने कहा कि सबको पता है कि एटलेटिको की रक्षापंक्ति काफी मजबूत है, लेकिन दूसरे हाफ में हमें खुद पर भरोसा था. एक अन्य मैच में रियाल मैड्रिड ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 85वें मिनट में किए गोल के दम पर गेटफे को 2-1 से हराया. इस जीत के साथ मैड्रिड की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई. बार्सिलोना पांच अंक की बढ़त के साथ पहले- स्थान पर है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं