इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल के गोलकीपर पेप रेना स्पेन की एक इंश्योरेंस कम्पनी के लिए किए गए विज्ञापन के कारण नस्ली विवाद में फंस गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल के गोलकीपर पेप रेना स्पेन की एक इंश्योरेंस कम्पनी के लिए किए गए विज्ञापन के कारण नस्ली विवाद में फंस गए हैं।
विज्ञापन बनाने वाली कम्पनी ने इसे फिलहाल वापस ले लिया है। इस विज्ञापन को नस्ली होने के साथ-साथ सेक्स को बढ़ावा देने वाला बताया गया है।
लुइस सुआरेज और पैट्रिक एवरा नस्लीय मामले को ठीक तरीके से सम्भाल नहीं पाने के कारण लिवरपूल की आलोचना हो रही है और अब गोलकीपर ने उसे एक और मुश्किल में डाल दिया है।
क्लब ने साफ किया है कि रेना इस तरह के किसी विज्ञापन में काम कर रहे हैं, उसे इसकी जानकारी नहीं थी।
रेना के इस विज्ञापन की गैर राजनीतिक अभियान समूह-ऑपरेशन ब्लैक वोट ने आलोचना की है और इसी कारण इसे स्पेनिश टेलीविजन से हटा लिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं