- सरफराज ने फेलुकवायो को लेकर किया था कमेंट
- डुप्लेसिस बोले, देखना होगा ICC घटना को किस तरह लेती है
- सरफराज पर हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान एंडिले फेलुकवायो (Andile Phehlukwayo) को लेकर की गई नस्ली टिप्पणी (Racial Comment)के मामले में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद (Sarfraz Ahmed) ने माफी मांगी है. जवाब में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने कहा है, 'हमारी टीम ने उन्हें (सरफराज को) माफ कर दिया है.' हालांकि डु प्लेसिस ने कहा कि हमारी ओर से सरफराज को माफ करने के बाद भी यह देखना होगा कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) इस मामले को किस तरह लेती है. espncricinfo.com ने डु प्लेसिस के हवाले से कहा, 'चूंकि उन्होंने (सरफराज ने) घटना को लेकर खेद जताया है इसलिए हमने उन्हें माफ कर दिया है.'
भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी कप्तान रात भर बदलते रहे करवटें, बोले- रातें खराब गुजरीं
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने कहा, 'सरफराज ने टिप्पणी के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए माफी मांगी है. हमने उन्हें माफ कर दिया है. यह मामला अब हमारे हाथ में नहीं हैं. यह देखना होगा कि आईसीसी इसे किस तरह देखती है.' गौरतलब है कि पाकिस्तान के कप्तान सरफराज (Sarfraz Ahmed) ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान फेलुकवायो के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी को विकेट पर लगे माइक्रोफोन से सुना गया था. सरफराज (Sarfraz Ahmed)ने ऑलराउंडर फेलुकवायो (Andile Phehlukwayo) की रासी वान डेर दुसान के साथ मैच विजेता साझेदारी के दौरान उर्दू में यह टिप्पणी की थी. 37वें ओवर के दौरान सरफराज ने विकेट के पीछे से फेलुकवायो को लेकर कहा था, ‘अबे काले, तेरी अम्मी आज कहां बैठी हैं? क्या पढ़वा के आया है आज? इस नस्लीय टिप्पणी के मामले में उन्हें आईसीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
पाकिस्तान के कप्तान हुए इस तरह आउट तो लोग बोले- 'हर कोई धोनी नहीं होता'
सरफराज ने इस मामले में माफी मांगते हुए कहा, 'मेरे शब्द किसी व्यक्ति विशेष को लक्ष्य बनाते हुए नहीं कहे गए थे और न ही मेरा मकसद किसी को अपमानित करना था. मैं यह भी नहीं चाहता था कि मेरे द्वारा बोले गए शब्द सुने जाएं और विपक्षी टीम उन्हें समझे. भविष्य में मैं इस तरह की टिप्पणी करने से बचूंगा और आने वाले क्रिकेटरों को प्रेरित करने की कोशिश करूंगा. पांच वनडे मैचों की सीरीज में दोनों टीमें इस समय 1-1 से बराबर है. पाकिस्तान की टीम ने पहला वनडे जीता था लेकिन मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा वनडे जीतकर बराबरी हासिल कर ली है. (इनपुट: एजेंसी)
वीडियो: शाहिद अफरीदी बोले, पाकिस्तान से ज्यादा प्यार भारत में मिला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं