मेस्सी की बदौलत अर्जेंटीना ने पनामा को 5-0 से हराया
शिकागो:
अर्जेंटीना और पनामा के बीच कोपा-अमेरिका टूर्नामेंट में फैंस को मेस्सी की टीम के जीत का भरोसा तो था लेकिन फैंस स्टेडियम में दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी को देखने के लिए पहुंचे हुए थे। मैच के शुरुआत में प्रशंसक मायूस हुए क्योंकि पहले हाफ़ में मेस्सी बेंच पर ही बैठे रहे। दूसरे हाफ के शुरुआती 10 मिनट में भी मेस्सी को कोच ने मैदान पर
नहीं उतारा लेकिन मैच के 55वें मिनट में पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा जब फुटबॉल का जादूगर मैदान पर उतरा।
लेफ्ट फुट का जादू
मेस्सी ने आते ही बता दिया कि उनमें और दुनिया के बाकी खिलाड़ियों में क्या अंतर है। मैच के 68वें मिनट में मेस्सी ने अपने मशहूर लेफ्ट फुट का जादू दिखाया और गोल किया। अपने पहले गोल के दस मिनट के बाद ही मेस्सी को फ्री किक लेने का मौका मिला और उनकी घूमती हुई फ्री किक का पनामा के गोलकीपर के पास कोई जवाब नहीं था। मैच खत्म होने के कुछ ही मिनट पहले मेस्सी ने फिर शानदार गोल किया और अपनी हैट्रिक पूरी की। पूरा मैदान मेस्सी-मेस्सी के नाम से गूंज उठा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अर्जेंटीना बनाम पनामा, कोपा-अमेरिका टूर्नामेंट, लायनल मेस्सी, Argentina Vs Panama, Copa America Cup, Lionel Messi