विज्ञापन

बंगाल में फिर मचेगा 'खेला'? सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा- नंदीग्राम की तरह भवानीपुर में भी हारेंगी ममता बनर्जी

सुवेंदु अधिकारी का यह दांव बंगाल की राजनीति में हलचल पैदा करने वाला है. अगर सुवेंदु का दावा सच होता है, तो यह न केवल ममता बनर्जी के राजनीतिक करियर के लिए बड़ा झटका होगा, बल्कि बंगाल की सत्ता का नक्शा भी बदल देगा.

बंगाल में फिर मचेगा 'खेला'? सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा- नंदीग्राम की तरह भवानीपुर में भी हारेंगी ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में इस बार परिवर्तन जरूर होगा: सुवेंदु अधिकारी
IANS

Bengal Elections: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने बड़ा दांव खेल दिया है. भवानीपुर (Bhowanipore) से नामांकन भरने के बाद सुवेंदु (Suvendu Adhikari Nomination) ने न केवल ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर निशाना साधा है, बल्कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन की तारीख भी तय कर दी है.

ममता की दूसरी हार की भविष्यवाणी

कभी ममता बनर्जी के सबसे खास रहे और अब उनके सबसे बड़े सियासी दुश्मन सुवेंदु अधिकारी ने दावा करते हुए कहा, 'मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बंगाल में इस बार परिवर्तन तय है. नंदीग्राम के बाद यह दूसरी बार होगा जब ममता बनर्जी चुनाव हारेंगी.' सुवेंदु का यह बयान सीधे तौर पर ममता बनर्जी की लोकप्रियता और उनके गढ़ (भवानीपुर) पर सीधा प्रहार है.

शाह की मौजूदगी में भरी हुंकार

कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में, भाबानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने अपना नामांकन दाखिल किया.

कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में, भाबानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने अपना नामांकन दाखिल किया.
Photo Credit: PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करने के बाद सुवेंदु का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका मुकाबला सिर्फ एक सीट के लिए नहीं, बल्कि टीएमसी के 15 सालों के भ्रष्टाचार, आतंक, महिलाओं पर अत्याचार और तुष्टीकरण को खत्म करने के लिए है.

सुवेंदु के जनता से किए कई वादे

कोलकाता में नामांकन रोड शो के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी और स्वपन दासगुप्ता.

कोलकाता में नामांकन रोड शो के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी और स्वपन दासगुप्ता.
Photo Credit: PTI

सुवेंदु ने कहा, 'भवानीपुरवासियों से हमारा वादा है कि पिछले 15 वर्षों के विफल, भ्रष्ट और अत्याचारी शासन से भवानीपुर तथा पूरे पश्चिम बंगाल को मुक्त कराएंगे. लोगों के मौलिक अधिकार, सुरक्षा और सम्मान वापस लाकर एक सुशासन, शांतिपूर्ण और विकसित भवानीपुर बनाएंगे, यही हमारा संकल्प है. भवानीपुर के लोग बदलाव चाहते हैं, चोरी-भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन चाहते हैं, महिलाओं की सुरक्षा चाहते हैं, युवाओं के लिए रोजगार चाहते हैं, शिक्षा और उद्योग का विकास चाहते हैं, कानून के शासन और आतंक मुक्त माहौल चाहते हैं.

मालदा विवाद पर कहा- TMC को मुद्दा नहीं देना है
भवानीपुर की सड़कों पर सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में उमड़ा भारी जनसैलाब.

भवानीपुर की सड़कों पर सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में उमड़ा भारी जनसैलाब.
Photo Credit: PTI

मालदा में चल रहे विवाद पर सुवेंदु ने संभलकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि कार्रवाई तो कड़ी होनी चाहिए, लेकिन सावधानी के साथ. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि टीएमसी के लोग बस मुद्दे की तलाश में रहते हैं. इस मामले में उन्होंने NIA और CBI की जांच के साथ-साथ CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी की मांग की है.

'जो सपोर्ट नहीं करता वो TMC के लिए भाजपा का हो जाता है'
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर को लेकर हुई सुनवाई पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर को लेकर एक टिप्पणी की गई थी. सोशल मीडिया पर देख सकते हैं कि टीएमसी के बड़े नेता, सांसद, मंत्री हर किसी ने किस तरह सुप्रीम कोर्ट को निशाना बनाया. अब तक वे चुनाव आयोग को निशाना बना रहे थे, यह कहते हुए कि वह भाजपा की एक शाखा है. ये लोग मारपीट, दंगा करते हैं, जो सपोर्ट नहीं करता है, वह उनके अनुसार भाजपा का हो जाता है.

ये भी पढ़ें:- भवानीपुर में 8 अप्रैल को ममता बनर्जी का नामांकन, अंबेडकर जयंती से करेंगी प्रचार की शुरुआत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com