विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2018

टेनिस: वर्ल्‍ड नंबर 3 ग्रिगोर दिमित्रोव ऑस्‍ट्रेलियन ओपन से बाहर, अमेरिका के केल एडमंड ने हराया

अमेरिका के युवा टेनिस खिलाड़ी केल एडमंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में स्‍थान बना लिया है.

टेनिस: वर्ल्‍ड नंबर 3 ग्रिगोर दिमित्रोव ऑस्‍ट्रेलियन ओपन से बाहर, अमेरिका के केल एडमंड ने हराया
वर्ल्ड नंबर-3 ग्रिगोर दिमित्रोव को ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में हार का सामना करना पड़ा है (फाइल फोटो)
  • जीत के साथ एडमंड टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे
  • दिमित्रोव को 6-4, 3-6, 6-3, 6-4 से पराजित किया
  • ज्वेरेव को पहले दौर से हटने के कारण भरना पड़ा जुर्माना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न: अमेरिका के युवा टेनिस खिलाड़ी केल एडमंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में स्‍थान बना लिया है. पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में एडमंड ने वर्ल्ड नंबर-3 ग्रिगोर दिमित्रोव को मात दी. वर्ल्ड नंबर-49 एडमंड ने बुल्गारिया के दिमित्रोव को दो घंटे और 49 मिनट तक चले मैच में 6-4, 3-6, 6-3, 6-4 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया. अमेरिका के 23 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी एडमंड ने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक का रास्ता तय किया है. इससे पहले वह पिछले साल फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में और 2016 में अमेरिका ओपन के चौथे दौर तक का सफर तय कर पाए थे.

यह भी पढ़ें: गत विजेता रोजर फेडरर ऑस्‍ट्रेलियन ओपन के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे

इस बीच, मीशा ज्वेरेव साल 2018 के इस पहले ग्रैंडस्‍लैम टूर्नामेंट के पहले दौर से पीछे हटने के कारण भारी जुर्माना भरने वाले पहले खिलाड़ी हो गए हैं.

वीडियो: सेरेना विलियम्‍स ने जीता अपना 23वां ग्रैंडस्‍लैम
नए नियमों के तहत चोट के कारण जो भी खिलाड़ी एकल मुख्य ड्रा के पहले दौर में रिटायर होता है या पेशेवर स्तर से खराब प्रदर्शन करता है तो उसे पहले दौर की ईनामी राशि तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.ज्वेरेव दक्षिण कोरिया के चुंग हियोन के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले से दूसरे सेट के बाद ही पीछे हट गए थे. उन पर 45000 डॉलर जुर्माना लगाया गया है. उनकी पुरस्कार राशि 47000 डॉलर थी. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com