पी. कश्यप ने दो मैचों में जीत हासिल करते हुए मुख्य दौर में प्रवेश किया (फाइल फोटो)
- कश्यप ने लिन यु और फिर कान चाओ को हराया
- अश्विनी-रंकी रेड्डी की जोड़ी भी मुख्य दौर में पहुंच गई
- प्रणव-सिक्की को इंडोनेशियाई जोड़ी ने पराजित किया
सियोल:
भारत के अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप ने कोरिया ओपन के क्वालीफिकेशन राउंड में खेले गए दो मैचों में जीत हासिल करते हुए मुख्य दौर में प्रवेश कर लिया है, वहीं प्रणव जैरी चोपड़ा और एन.सिक्की रेड्डी को मिश्रित युगल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा. कश्यप के अलावा मिश्रित युगल में अश्विनी पोनप्पा और सातविकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने भी दोनों राउंड में विजय प्राप्त करते हुए मुख्य दौर में जगह बनाई,
कश्यप ने अपने पहले मैच में मंगलवार को चीनी ताइपे के लिन यु सिन को 35 मिनट में 21-19, 21-19 से मात दी. वहीं दूसरे मैच में उन्होंने चीनी ताइपे के ही कान चाओ यु को 21-19, 21-18 से पराजित करते हुए मुख्य दौर में जगह बनाई. यह मैच 34 मिनट तक चला. मुख्य दौर में कश्यप बुधवार को चीनी ताइपे के ही सू जेन हाओ से भिड़ेंगे.
यह भी पढ़ें : गुरु के लिए फिल्म प्रोड्यूसर बन गईं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु
कश्यप के अलावा समीर और सौरव वर्मा, बी.साई प्रणीत, एच.एस प्रणॉय भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे.वहीं अश्विनी और सात्विक की जोड़ी ने पहले मैच में जर्मनी के पीटर काएसबायेर और ओल्गा कोनोन की जोड़ी को 21-12, 21-15 से करारी शिकस्त दी. भारतीय जोड़ी को यह मुकाबला जीतने के लिए महज 24 मिनट लगे.
वीडियो : फिर वर्ल्ड नंबर वन बनना चाहती है साइना
दूसरे मैच में अश्विनी और सात्विक की जोड़ी ने इंडोनेशिया के रोनाल्ड रोनाल्ड और अनिशा सौफिका की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 27-25, 21-17 से मात देते हुए मुख्य दौर में प्रवेश किया. यह मैच 37 मिनट तक चला. मुख्य दौर में यह जोड़ी हांक कांग की चुन मान और यिंग सुएट की जोड़ी से भिड़ेगी. प्रणव और सिक्की की जोड़ी को इंडोनेशिया की प्रवीण जोर्डन और डेब्बी सुसांटो की जोड़ी से 48 मिनट तक चले मैच में 21-13, 19-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा.(इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Korea Open, P. Kashyap