विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2011

'विश्वकप में बल्लेबाजों की फॉर्म और टॉस होगा महत्वपूर्ण'

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव का मानना है कि आगामी विश्व कप में भारतीय टीम का मजबूत पक्ष उसकी बल्लेबाजी होगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: वर्ष 1983 विश्व कप दिलाने वाले भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव का मानना है कि आगामी विश्व कप में भारतीय टीम का मजबूत पक्ष उसकी बल्लेबाजी होगी लेकिन अगर भारत को 28 साल बाद इस क्रिकेट महाकुंभ में इस बार खिताब हासिल करना है तो टॉस के समय महेंद्र सिंह धोनी को भाग्य की भी जरूरत होगी। कपिल ने साक्षात्कार में कहा, बल्लेबाजी हमारी मजबूती है और मेरा मानना है कि हमें इस पर निर्भर होकर विश्वास रखना चाहिए। कई बार भाग्य भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हर मैच में टॉस जीतना काफी महत्वपूर्ण है। अगर हम टॉस हारते हैं और विपक्षी टीम हमारे लिए 300 या इससे अधिक रन का विशाल लक्ष्य देती है तो काफी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा, अगर हम पहले बल्लेबाजी करते हैं और 300 या इससे अधिक रन बनाते हैं तो हमारे गेंदबाज हर मैच जीतने के लिए बचा हुआ काम पूरा कर सकते हैं। ज्यादातर लोगों ने विश्व कप की भारतीय टीम को संतुलित बताने के साथ अदद ऑलराउंडर की कमी पर चिंता व्यक्त की है लेकिन कपिल ने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर धोनी उस जगह को ठीक तरह से भर देंगे। उन्होंने कहा, ऐसी कोई बात नहीं है क्योंकि विकेटकीपर को भी ऑलराउंडर माना जाता है। टीम में ऑलराउंडर के तौर पर हमारे पास धोनी है। आशा है कि वह इतिहास रचने और भारत को विश्व कप दिलाने में मदद करने के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे वैसे आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि किसी मेजबान ने अब तक विश्व कप नहीं जीता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कपिल देव, बल्लेबाजी, भारतीय टीम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com