राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के दौरान कांग्रेसी खेमा कलमाड़ी से दूरी बरत रहा है। समारोह में खेलमंत्री अजय माकन भी शामिल नहीं हो रहे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Ranchi:
रांची में चल रहे 34वें राष्ट्रीय खेल का शनिवार को आखिरी दिन है। खास बात ये है कि राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह से प्रधानमंत्री ने खुद को दूर रखा है। आम तौर पर यह परंपरा रही है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में शरीक होते हैं। भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी की मौजूदगी की वजह से खेलमंत्री अजय माकन ने भी समापन समारोह में जाना रद्द कर दिया है। लेकिन इतना जरूर है कि सात बार टलने के बाद हो रहे इन खेलों में खेलप्रेमियों ने बेहद उत्साह दिखाया। 34वें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में सर्विसेज अब तक 70 स्वर्ण पदकों के साथ सबसे आगे है, जबकि झारखंड 33 स्वर्ण पदकों के साथ पांचवें नंबर पर है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सुरेश कलमाड़ी, राष्ट्रीय खेल, कॉमनवेल्थ घोटाला