विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2016

हीरे की तरह हैं जीतू, बुधवार को चमक बिखेरने को तैयार हैं : पिस्टल कोच पावेल

हीरे की तरह हैं जीतू, बुधवार को चमक बिखेरने को तैयार हैं : पिस्टल कोच पावेल
रियो डी जिनेरियो: भारतीय निशानेबाजों ने अब तक भले ही रियो ओलिंपिक में अपना खाता भी न खोला हो, लेकिन पिस्टल के मुख्य कोच स्मिरनोव पावेल ने जीतू राय की तुलना हीरे से करते हुए कहा कि वह कल रियो ओलंपिक में चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं.

बारह सदस्यीय निशानेबाजी दल में केवल अभिवन बिंद्रा ही पदक जीतने के करीब पहुंचे थे. बिंद्रा सोमवार को दस मीटर एयर रायफल प्रतिस्पर्धा में मामूली अंतर से कांस्य पदक जीतने से चूक गए.

पावेल ने बुधवार को 50 मीटर पुरूष पिस्टल प्रतिस्पर्धा में जीतू के हिस्सा लेने से पहले मंगलवार को डियोडोरू के ओलंपिक शूटिंग सेंटर में कहा, 'मैं केवल जीतू की बात कर सकता हूं और वह तैयार हैं. मेरे लिए जीतू राय एक हीरा हैं.'

उन्होंने कहा, 'इस दौर में जिस तकनीक और मिजाज की जरूरत होती है वह उनके पास है. बस बुधवार को फाइनल में भावनाओं से निपटना मायने रखेगा.' इससे पहले जीतू दस मीटर एयर पिस्टल में पदक जीतने में नाकाम रहे थे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय निशानेबाज, रियो ओलिंपिक 2016, जीतू राय, स्मिरनोव पावेल, हीरे की तरह हैं जीतू, Jitu Rai, Pistol Coach Smirnov Pavel, Rio Olympic 2016
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com