राफेल नडाल को विंबलडन के पहले दौर में हराने वाले दुनिया के 135वें नंबर के खिलाड़ी स्टीव डार्सिस, ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका, राडेक स्टेपनेक और जान इसनर को बुधवार को चोटों के कारण इस टूर्नामेंट से हटना पड़ा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
राफेल नडाल को विंबलडन के पहले दौर में हराने वाले दुनिया के 135वें नंबर के खिलाड़ी स्टीव डार्सिस, ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका, राडेक स्टेपनेक और जान इसनर को बुधवार को चोटों के कारण इस टूर्नामेंट से हटना पड़ा। विक्टोरिया अजारेंका को सेंटर कोर्ट पर अपना मैच शुरू होने से कुछ देर पहले हटना पड़ा।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन अजारेंका का पोलैंड की मारिया जोओ कोलहर के खिलाफ पहले दौर के मैच में दाहिना घुटना चोटिल हो गया था। अजारेंका को दूसरे दौर में इटली की फ्लेविया पेनेटा से भिड़ना था।
डार्सिस पहले दौर में नडाल को हराने के बाद टेनिस जगत में मशहूर हो गए थे लेकिन कंधे की चोट के कारण वह दूसरे दौर का मैच नहीं खेल पाएंगे। बेल्जियम के इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने ट्वीट किया है, ‘‘इस तरह की जीत के बाद हटना। मेरे लिए यह सबसे मुश्किल काम था।’’
डार्सिस पहले दौर के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें दूसरे दौर में पोलैंड के लुकास कुबोट से भिड़ना था। विंबलडन के मैराथन पुरुष इसनर को भी केवल दो गेम खेलने के बाद कोर्ट छोड़ना पड़ा। अमेरिका के 28 वर्षीय इसनर ने घुटने की चोट के कारण तब हटने का फैसला किया जब फ्रांस के एड्रियन मैननरिनो के खिलाफ स्कोर 1-1 से बराबर था।
इसनर ने 2010 में निकोलस माहूट को 11 घंटे पांच मिनट तक चले मैच में हराया था। यह विंबलडन के इतिहास का सबसे लंबा मैच था। स्टेपनेक उस समय दूसरे दौर के मुकाबले से हट गए जब वह पोलैंड के जार्जी जानोविच से 2-6, 3-5 से पीछे चल रहे थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विंबलडन टूर्नामेंट, राफेल नडाल, चोट का कहर, स्टीव डार्सिस, विक्टोरिया अजारेंका, राडेक स्टेपनेक, जान इसनरwimbledon Tournament