साइना नेहवाल ने शहीद केएल गर्ग-सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन ग्रां प्री के अपने पहले मुकाबले में चोट और थकान का हवाला देकर रूसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैच बीच में ही छोड़ दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने शहीद केएल गर्ग-सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन ग्रां प्री के अपने पहले मुकाबले में चोट और थकान का हवाला देकर रूसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैच बीच में ही छोड़ दिया।
सैयद मोदी ग्रां प्री में खेलने के प्रति मंगलवार को अप्रत्यक्ष रूप से अनिच्छा जाहिर कर चुकी साइना आयोजकों के मनाने पर खेलने के लिए राजी हो गई थीं और वह रूस की सेनिया पोलिकारपोवा के खिलाफ मुकाबले में उतरीं भी, लेकिन वह पूरा मैच नहीं खेल सकीं।
साइना ने मुकाबले में पहला गेम 21-17 से जीत लिया था और दूसरे गेम में 20-18 से बढ़त भी हासिल कर ली थी, लेकिन इसी दौरान मैच प्वाइंट पर अचानक उन्होंने मुकाबला बीच में ही छोड़ने का फैसला किया। मुकाबला छोड़ने के बाद साइना ने कहा कि उन्होंने कल ही कह दिया था कि उन्हें घुटने में कुछ दिक्कत है, जो आज मैच में और उभर आई।
साइना ने कहा कि आगामी टूर्नामेंट के मद्देनजर उन्होंने इस मुकाबले को छोड़ना ही बेहतर समझा। साइना ने कहा कि वह भारत के टूर्नामेंट में खेलना चाहती थीं और रूसी खिलाड़ी को मजबूरन वॉक ओवर देने का उन्हें दुख है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
साइना नेहवाल, सैयद मोदी ग्रां प्री, बैडमिंटन ग्रां प्री, Saina Nehwal, Syed Modi Grand Prix, Badminton Grand Prix