विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2013

इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन : गुरुसाई, अजय दूसरे दौर में, कश्यप हारे

भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष एकल खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट-2013 के एकल वर्ग के पहले ही दौर में हार गए हैं लेकिन गुरुसाई दत्त और अजय जयराम जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जकार्ता: भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष एकल खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट-2013 के एकल वर्ग के पहले ही दौर में हार गए हैं लेकिन गुरुसाई दत्त और अजय जयराम जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।

कश्यप को बुधवार को जापान के खिलाड़ी शो साकासी ने 21-17, 21-8 से हराया। यह मैच 29 मिनट चला। कश्यप और साकासी के बीच यह दूसरी भिड़ंत थी। इससे पहले 2008 के इंडिया ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट में साकासी विजयी रहे थे।

अजय ने पहले दौर में इंडोनेशिया के रियांतो सुबाग्जा को 22-20, 8-21, 21-12 से हराया। यह मैच 49 मिनट चला। इन दोनों के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी। अजय पहली बार जीते हैं।

गुरुसाई ने भी पहले दौर में इंडोनेशिया के खिलाड़ी आंद्र तेदजोनो को 50 मिनट में हराया। गुरुसाई ने यह मैच 22-20, 21-16 से जीता। इससे पहले भी दोनों के बीच दो बार भिड़ंत हुई है और दोनों ही बार गुरुसाई विजयी रहे हैं।

इस बीच विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त मलेशियाई खिलाड़ी चोंग वेई ली दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। चोंग को हालांकि चीन के झेंगमिंग वांग के खिलाफ जीत के लिए मेहनत करनी पड़ी।

वांग ने वेई को जीत के लिए 56 मिनट तक इंतजार कराया। वेई ने यह मैच 20-22, 21-4, 22-20 से जीता। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह आठवीं भिड़ंत थी। हर मौके पर वेई विजयी रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, पारुपल्ली कश्यप, गुरुसाई दत्त, अजय जयराम इंडोनेशिया ओपन, बैडमिंटन, Saina Nehwal, Indonesia Open Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com