विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2013

एशियन कैडेट प्रतियोगिता में भारतीय पहलवान पदक सूची में सबसे ऊपर

मंगोलिया के उलानबटार में रविवार को संपन्न हुए कैडेट एशियन चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवानों ने तीन स्वर्ण पदक, नौ रजत पदक तथा तीन कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: मंगोलिया के उलानबटार में रविवार को संपन्न हुए कैडेट एशियन चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवानों ने तीन स्वर्ण पदक, नौ रजत पदक तथा तीन कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा फ्रीस्टाईल वर्ग में भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा कर लिया।

जानकारी के अनुसार, अमित कुमार (58 किलोग्राम), विकास (63 किग्रा) तथा परवीन (85 किग्रा) ने फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि इसी वर्ग में रवि कुमार (54 किग्रा), अंकुर राठी (69 किग्रा), बलराज (76 किग्रा) और गुरसेवक सिंह (100 किग्रा) ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।

भारतीय पहलवानों ने फ्रीस्टाइल वर्ग में 84 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि ईरान दूसरे स्थान पर रहा।

ग्रीको रोमन वर्ग में राजेश (46 किग्रा) और रोहित (85 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया, जबकि मंजीत (69 किग्रा) को कांस्य पदक मिला।

भारतीय महिला पहलवानों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और पांच पदक हासिल किए। अंजू पोंगल (46 किग्रा) ने बबिता रानी (65 किग्रा) तथा दिव्या काकर (70 किग्रा) के साथ रजत पदक पर कब्जा किया। मंजू (43 किग्रा) और पूजा तोमर (60 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एशियन कैडेट प्रतियोगिता, Aisan Cadat, भारतीय पहलवान, पदक सूची, Medal Tally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com