Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार 100 मेडल जीत लिए हैं. भारत को 25 गोल्ड 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुए हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सभी एथलीट्स को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में भारत के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. हर भारतवासी इस बात से रोमांचित महसूस कर रहा है कि हम 100 पदकों की उपलब्धि तक पहुंच गए हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
A momentous achievement for India at the Asian Games!
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2023
The people of India are thrilled that we have reached a remarkable milestone of 100 medals.
I extend my heartfelt congratulations to our phenomenal athletes whose efforts have led to this historic milestone for India.… pic.twitter.com/CucQ41gYnA
पीएम मोदी ने एथलीटों को इस अंदाज में दी बधाई
उन्होंने एथलीटों की तरीफ करते हुए कहा कि मैं अपने एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है. उन्होंने कहा कि इनके शानदार प्रदर्शन ने इतिहास रचने के साथ ही हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है.
10 अक्टूबर को एशियन गेम्स में गए खिलाड़ियों से मिलेंगे पीएम मोदी
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि वह 10 अक्टूबर को एशियन गेम्स में गए सभी खिलाड़ियों से मिलेंगे. उन्होंने कहा कि मैं एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं.
पिछले 72 सालों में पहली बार हुआ ये कारनामा
आपको बता दें कि आज भारत को कबड्डी में गोल्ड मेडल (Gold Medal) मिला है. महिला कबड्डी टीम ने भारत के लिए 100वां मेडल जीता है. जिसके साथ भारत ने एशियन गेम्स मे पदकों का शतक जड़ दिया है. इससे पहले भारत ने एशियन गेम्स में कभी भी 100 पदक नहीं जीते हैं. पिछले 72 सालों में पहली बार ऐसा कारनामा हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं