भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रूस की एलीना वेस्नीना की जोड़ी इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स (अमेरिका):
भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रूस की एलीना वेस्नीना की जोड़ी इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गई है।
महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, रविवार को खेले गए युगल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में सानिया और वेस्नीना की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने स्विटजरलैंड की टिमिया बाकसिंजकी और इटली की अलबर्टा ब्रियांटी को 6-1, 3-6, 10-2 से पराजित किया। पिछले वर्ष सानिया और वेस्नीना ने इस टूर्नामेंट के युगल खिताब पर कब्जा किया था। उल्लेखनीय है कि एकल स्पर्धा में सानिया की चुनौती खत्म हो चुकी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं