संदेश झिंगन की फाइल तस्वीर (चित्र सौजन्य : एआईएफएफ)
नई दिल्ली:
इंडियन सुपर लीग फुटबॉल का शनिवार को चेन्नई में रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुई ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड और क्रिकेट के सितारे शामिल हुए। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, सचिन तेंदुलकर और अभिषेक बच्चन के साथ रजनीकांत भी फुटबॉल लीग के ओपनिंग सेरेमनी को देखने पहुंचे। आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस मौके पर अपने डांस से समां बांध दिया। लीग में वैसे तो कई सितारे खेल रहे हैं, लेकिन एक नजर डालते हैं, उन टॉप पांच खिलाड़ियों पर जिन पर सबकी नजर रहेगी।
संदेश झिंगन (केरल)
आईएसएल में केरल की टीम का अभ्यास देखने लाखों दर्शक पहुंचे। जाहिर है इससे टीम का मनोबल बढ़ा होगा। वहीं टीम को इस बार अपने खिलाड़ी संदेश झिंगन से काफी उम्मीदे हैं।
21 साल के झिंगन पहले सीजन में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजे गए थे। झिंगन की प्रतिभा से प्रभावित होकर टीम ने उनका करार दो साल के लिए बढ़ा दिया। आईएसएल के प्रदर्शन की बदौलत ही झिंगन को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला।
जैकीचंद सिंह (पुणे)
ऑक्शन के दौरान चार टीमों ने जैकीचंद सिंह को खरीदने के लिए बोली लगाई। आखिरकार पुणे ने जैकीचंद को 45 लाख में खरीदा। आई-लीग के पिछले सीजन में जैकीचंद को बेहतरीन खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला था। जाहिर है इस बार जैकीचंद पर सबकी नजरें रहेंगी।
फिक्रू (चेन्नई)
पिछले साल एटलेटिको डी कोलकाता को चैंपियन बनाने में Fikru Teferra का अहम रोल रहा था। इस बार वो चेन्नई के लिए खेल रहे हैं। पिछली बार उनपर 'हेडबट' के लिए दो मैच का बैन भी लगा था। जाहिर है इस बार वो कोई ऐसी गलती नहीं करना चाहेंगे।
इलानो ब्लूमर (चेन्नई)
चेन्नई के ही इलानो ब्लूमर पर भी फुटबॉल फैन्स की नजर रहेगी। इलानो ने पिछले सीजन में 8 गोल दागे थे और गोल्डन बूट का अवॉर्ड जीता था। मैनचेस्टर सिटी के पूर्व खिलाड़ी की बदौलत ही चेन्नई ने पिछले साल सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
सुनील छेत्री (मुंबई)
सुनील छेत्री को मुंबई ने इस सीजन में 1.2 करोड़ में खरीदा। जाहिर है लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी पर टीम के साथ-साथ फैन्स की भी नजर रहेगी। पिछले साल चोट की वजह से छेत्री आईएसएल में नहीं खेल सके थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इंडियन सुपर लीग 2015, आईएसएल, फुटबॉल, संदेश झिंगन, जैकीचंद सिंह, सुनील छेत्री, इलानो ब्लूमर, Indian Super League, ISL 2015, Football, Sandesh Jhingan, Jackichand Singh, Elano Blumer, Sunil Chhetri