प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
क्रिकेट फ़ैन्स की नज़र भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज़ पर है तो फुटबॉल फ़ैन्स की नजर 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले आईएसएल पर है। यहां मुकाबला 8 टीमों के बीच है। देखते हैं कौन सी पांच टीमें हैं जो टॉप पर रह सकती हैं।
गोवा एफ सी
गोवा की टीम ने आईएसएल के पिछले सीज़न में सेमीफ़ाइनल तक का सफर तय किया। टीम के मैनेजर ब्राज़ील के पूर्व फुटबॉलर ज़िको हैं। तो टीम में 7 ब्राजीलियन खिलाड़ियों का होना लाज़मी है। एफसी गोवा में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों का सही तालमेल भी है। टीम में रोमियो फर्नाडिंज जैसे खिलाड़ी हैं जो ब्राजीलियन क्लब में खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर हैं।
डेल्ही डायनमॉज़
दिल्ली की टीम में भी ब्राजील का बोलबाला है। टीम के मैनेजर और आइकन प्लेयर हैं रॉबर्ट कार्लोस। पिछले सीज़न दिल्ली पांचवें नंबर पर रही थी। इस बार टीम ने स्ट्राइकर रॉबिन सिंह को साइन किया है। जाहिर हैं सबकी नजर उन पर रहेगी।
मुंबई सिटी
मुंबई की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी भारत के स्टार पुटबॉलर सुनील श्रेत्री पर होगी। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की टीम पिछले सीजन 7वें नंबर पर रही। टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी थी। इस बार भी सबकी नजर टीम के स्टार खिलाड़ी निकोलस अनेल्का और आंदे फ्रांसिस्को मॉरित्ज़ पर होगी।
एफसी पुणे सिटी
2014 सीजन में पुणे की टीम छठे नंबर पर रही। टीम ने नए सीज़न के लिए मैनचेस्टर सिटी के पूर्व सहायक मैनेजर डेविड प्लैट को जिम्मेदारी दी है। सीज़न शुरू होने से पहले टीम ने तुर्की में जमकर अभ्यास किया और खिलाड़ियों को इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
एटलेटिको डी कोलकाता
नए सीज़न में एक बार फिर फुटबॉल फैन की नजर सौरव गांगुली की टीम एटलेटिको डी कोलकाता पर होगी। पिछली बार की चैंपियन टीम ने इस बार टीम कॉम्बिनेशन से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं किया है। टीम में इस बार फिकरू टेफेरा की जगह 33 साल के पुर्तगाली खिलाड़ी हेल्डर पोस्टीगा लेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं