विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2015

इंडियन सुपर लीग 2015: नए सीज़न में नया रोमांच 3 अक्टूबर से

इंडियन सुपर लीग 2015: नए सीज़न में नया रोमांच 3 अक्टूबर से
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: इंडियन सुपर लीग यानी ISL का दूसरा सीज़न 3 अक्टूबर से शुरू होगा। लीग ने जहां एक ओर घरेलू खिलाड़ियों के लिए नए रास्ते खोले हैं वहीं  भारतीय फुटबॉल को एक नई पहचान भी इसी लीग से मिली है।

सभी 8 टीमों की तैयारी शुरू
भारत में फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग के लिए लीग की सभी 8 टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। लीग का पिछला सीजन सुपर हिट रहा। इसमें बड़े विदेशी पुटबॉल स्टार्स के अलावा भारतीय खेल के बड़े चेहरों की मौजूदगी ने दर्शकों को मैदान तक लाने में अहम रोल निभाया। इस बार भी आयोजकों को उम्मीद है कि दर्शक अपने चहेते फुटबॉलरों को देखने के लिए मैदान में जरूर आएंगे।

आईएसएल का पहला मैच 3 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन एल्टिको डी कोलकाता और चेन्नईयन एफ़सी के बीच खेला जाएगा। कोलकाता को चैंपियन बनाने में विदेशी खिलाड़ियों का खास रोल रहा। भारतीय पुटबॉल के सबसे बड़े लीग में विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी से घरेलू खिलाड़ियों को खूब फायदा हुआ है।

विदशी खिलाड़ियों के साथ से खेल में सुधार
मुंबई सिटी के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा, 'जब आप विदेशी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहे होते हैं तो आपके खेल में सुधार होता है।  इन विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने और खेलते देखने से न सिर्फ मेरे बल्कि बाक़ी खिलाड़ियों के खेल में भी सुधार होता है।'

आईएसएल में गोल करने के मामले में घरेलू खिलाड़ी किसी से पीछे नहीं रहे हैं लेकिन भाषा की बाधा ने उन्हें विदेशी खिलाड़ियों से पीछे कर दिया है। वहीं डेल्ही डायनमॉज़ के विदेशी खिलाड़ी फ़्लॉरेंट मलूदा का मानना है कि घरेलू और विदेशी खिलाड़ियों में थोड़ा अंतर होता है।

मलूदा ने कहा, 'आपको अपना विचार रखना आना चाहिए। इसके लिए हम एक साथ समय बिताते है जिससे टीम को एक-जुट होने में मदद मिलती है। भारतीय खिलाड़ी थोड़े शर्मीले होते हैं लेकिन वो हमारा काफी सम्मान करते हैं। हम यहां उनके साथ अपना अनुभव बांटने आए हैं।'

यूरोप के लीग में इन विदेशी खिलाड़ियों के पास ज़्यादा मौके हैं लेकिन भारतीय पुटबॉल को बढ़ाने के लिए यह आईएसएल में शामिल हैं। जाहिर है इनकी मौजूदगी से खिलड़ियों के लिए नए रास्ते खुले हैं तो भारतीय फ़ुटबॉल को एक नई पहचान मिली है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडियन सुपर लीग 2015, दूसरा सीजन, 3 अक्टूबर से, आठ टीमें, Indian Super League 2015, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com